दिव्यांशु वर्मा indireporter.com
भरतपुर, बुधवार से लगातार बारीश के चलते भरतपुर शहर वेनिस सिटी की तरह बना नदियों का शहर, सड़कों पर मछलियां तैर रही है और सुजानगंगा नहर के पानी से मंदिरों में हो रहा है, “जलाभिषेक”
भरतपुर में बुधवार रात से लगातार बारिश का दौर चल रहा है l लगातार हो रही बरसात के चलते जन जीवन हुआ अस्त-व्यस्त हो गया है। भरतपुर शहर में जगह-जगह से लगातार जलभराव की समस्या आ रही है, सामने सुजानगंगा नहर के ओवरफ्लो हो जाने से भरतपुर शहर की ओर हालत खराब हो गई , जगह-जगह सडके नदियों का रूप में नजर आ रही हैंl भरतपुर शहर के गाँधी पार्क में स्थित मंशा देवी मंदिर में सुजानगंगा नहर का पानी अंदर तक आ चुका है l
सिविल डिफेंस एवं आपदा प्रबंधन की टीमें लगातार पानी की निकासी के लिए प्रयास कर रही है l
जिला कलेक्टर अमित यादव ने 12 से 14 सितम्बर तक स्कूलों का अवकाश घोषित कर दिया है, जिला कलेक्टर अमित यादव पानी की निकासी के लिए खुद मैदान में उतरे है l
बयाना में स्थित बंध बारैठा बांध में लगातार बारिश के चलते पानी की आवक से बाँध भी ओवरफ्लो हो चुका है बाँध के 5 गेटों को खोला जा चुका है जिससे बाँध के आस-पास के गाँवों में पानी जा चुका है l

Ye to doob jaega 😨
वंदे मातरम