किरण कुमावत, indireporter.com
दुर्गाबाड़ी में वियतनाम के दुर्लभ व्हाइट स्टोन से बनी बंगाली विरासत दुर्गा माता की भव्य प्रतिमाएं स्थापित
जयपुर की ऐतिहासिक दुर्गाबाड़ी में महिषासुर मर्दन नाशिनी दुर्गा माता की भव्य प्रतिमाएं स्थाई रूप से स्थापित हो गई हैं। दुर्गाबाड़ी एसोसिएशन के अध्यक्ष सुदोप्तो सेन ने बताया कि महिषासुर मर्दिन माता दुर्गा की भव्य प्रतिमा लगभग 8 फीट ऊंची, परिवार पुत्र गणेश- कार्तिक, पुत्री लक्ष्मी- सरस्वती सहित विराजमान हो गई है ।
दुर्गामाता परिवार की प्रतिमाएं वियतनाम से आयातित सफेद मार्बल से बनाई गई है, जिसमें बंगाली संस्कृति की विरासत के अनुसार डिजाइन किया गया है जयपुर के कुशल मूर्तिकारों द्वारा लगभग 2 वर्षों की कठिन मेहनत के बाद यह भव्य प्रतिमाएं मूल आकार ले पाई हैं
भव्य दुर्गा माता की प्रतिमा पहली बार पूजा अर्चना दुर्गाबाड़ी एसोसिएशन द्वारा 9 अक्टूबर से 12 अक्टूबर 2024 पूजा उत्सव के रूप में शुरुआत होगी।
दुर्गाबाड़ी में स्थापित नई प्रतिमाएं अब स्थाई रूप से एक भव्य मंदिर का स्वरूप लेंगी। और विसर्जन के लिए अलग से प्रतिमाएं भी लगाई जाएगी।