राजेश कुमावत Indireporter.com
सुबोध महिला महाविद्यालय में फ्रेशर्स पार्टी गर्ल्स ने किया एंजॉय
गर्ल्स ने कल्चरल प्रोग्राम में दिखाया अपना टैलेंट
जयपुर, 10, अक्टूबर। एस.एस. जैन सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में शनिवार को फ्रेशर्स पार्टी का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन से किया गया।
सोच को अपनी ले जाओ शिखर तक कि उसके आगे सितारे झुक जायें,
ना बनाओ अपने सफर को किसी कश्ती का मोहताज, चलो इस शान से कि तूफान भी झुक जाये।
इन्हीं भावनाओं के साथ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रेणु जोशी द्वारा नवागन्तुक छात्राओं को अपना स्नेहाशीष दिया एवं छात्राओं को लक्ष्य प्राप्ति हेतु सतत प्रयत्नशील रहने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर महाविद्यालय के संयोजक वी.सी. डागा ने नवागन्तुक छात्राओं को प्रेरणादायी संदेश दिया कि आज के अथक प्रयास ही कल की सफलता का आधार है, अत प्रयासरत रहे ताकि सफलता हर कदम पर आपके साथ हो ।
नवआगन्तुक छात्राओं के स्वागत में महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा विविधता से परिपूर्ण एवं आकर्षक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गई । जिसमें राजस्थानी लोक नृत्य, गुजराती, रेट्रो व पाश्चात्य नृत्य आदि द्वारा छात्राओं ने दर्शको को मंत्रमुग्ध कर समा बांध दिया ।
कार्यक्रम का आकर्षण मिस फ्रेशर्स प्रतियोगिता थी जिसमें छात्राओं ने केटवॉक व ऑन स्पॉट कई टास्क पूरे कर मिस फ्रेशर्स की विजेता बनने की प्रबल दावेदारी को अपने टैलेन्ट द्वारा व्यक्त किया।
मिस फ्रेशर्स प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में गीतांजलि चौहान , मिस इंडिया राजस्थान 2018 (एंकर तथा आर जे), मनीषा वाधवानी फाइनलिस्ट ऑफ एलिट मिस राजस्थान तथा प्रसिद्ध एस्ट्रोलॉजर सुरभि गुप्ता रही।
महाविद्यालय की मिस फ्रेशर्स का खिताब प्रिया गोठवाल को दिया गया वहीं मिस परफैक्ट सिद्धि लक्षकार व अजुनी तिवारी मिस एलिगेंट रही ।
