राजेश कुमावत, indireporter.com
राजस्थान रोडवेज और हरियाणा पुलिस से जुड़ा एक रोचक मामला। राजस्थान पथ परिवहन निगम के एक बस कंडक्टर द्वारा हरियाणा महिला सिपाही मुफ्त में यात्रा करने के विवाद ने बड़ा तूल पकड़ लिया है।
इस घटना की प्रतिक्रिया में हरियाणा पुलिस ने राजस्थान रोडवेज की कई बसों के नाजायज चालान काट दिए। इसको लेकर राजस्थान रोडवेज बसों के चालक और परिचालकों में हड़कंप मच गया है।
हुआ यूं कि, हरियाणा महिला पुलिसकर्मी राजस्थान रोडवेज बस में सफर कर रही थी, बस कंडक्टर ने यात्रा किराया मांगने पर महिला पुलिसकर्मी किराया नहीं दे रही थी। इस बहस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। इसमें महिला पुलिसकर्मी कहती हुई नजर आ रही है कि वह किराया नहीं देगी, क्योंकि सरकारी बस में पुलिस की यात्रा फ्री होती है। जबकि, बस का कंडक्टर कहता हुआ सुनाई दे रहा है कि बस में सफर करना है तो 50 रूपये का टिकट लेना ही होगा।
ऐसे में अन्य यात्री भी पुलिसकर्मी से किराया देने के लिए कहते हैं, इसके बाद भी महिला पुलिसकर्मी किराया नहीं देती। पुलिसकर्मी कहती है कि वर्दी में होने पर भी किराया दूंगी मैं ?
वहीं, इस घटना के रिएक्शन में अब हरियाणा पुलिस ने पिछले 2 दिनों में राजस्थान रोडवेज की 50 से ज्यादा बसों के नाजायज चालान काटे है, बताया जा रहा है कि चालान काटने में हरियाणा पुलिस का साथ दिल्ली पुलिस भी दे रही है।
इसके अलावा दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी का भी वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में वो राजस्थान रोडवेज की बस का चालान काट रहा है। साथ ही किसी से फोन पर कह रहा है कि हमने जितना हो सकता था उतना चालान काट दिया है। आगे इस वीडियो में सुनाई दे रहा है कि विदआउट लाइसेंस, विदआउट सीट बेल्ट, विदआउट स्टैंड सवारी उठाना, बदतमीजी करना आदि का चालान काट दिया है।
राजस्थान रोडवेज के अधिकारियों ने हरियाणा पुलिस और दिल्ली पुलिस द्वारा बसों का चालान किए जाने पर रोडवेज की ओर से सभी कर्मचारियों को सचेत किया है।
राजनीतिक स्तर पर इन समस्याओं का क्या समाधान निकलता है।
