राजेश कुमावत, indireporter.Com
लोकप्रिय कर्मचारी नेता स्व. श्री हनुमान सिंह जी को 19वी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि
जयपुर 3 जून। कर्मचारी नेता स्वर्गीय हनुमान सिंह 19वीं पुण्यतिथि पर जयपुर सहित पूरे राजस्थान भर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम जयपुर स्थित राजपूत सभा भवन में संपन्न हुआ। उप मुख्यमंत्री, डॉ. प्रेम चंद बैरवा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, पूर्व चेयरमैन राजसिको राजीव अरोड़ा, श्री राजपूत सभा के अध्यक्ष राम सिंह , पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव, राजस्थान जे. सी. महांति, हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के कार्यकारी निदेशक डा. आनन्देश्वर पांडे सहित राजधानी के राज्य कर्मचारियों तथा राजनीति व खेल जगत से जुड़ी हस्तियों ने अपने लोकप्रिय नेता, कुशल खेल प्रशासक तथा मार्गदर्शक स्व. श्री हनुमान सिंह जी की 19वीं पुण्यतिथि पर श्रृदांजलि अर्पित की।
अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत), राजस्थान जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, तकनीकी कर्मचारी संघ व हनुमान सिंह फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में श्रृदांजलि सभा का आयोजन किया गया।
अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) के संरक्षक डा. तेजराज सिंह, प्रदेशाध्यक्ष यश प्रताप सिंह, श्री राजपूत सभा के उपाध्यक्ष प्रताप सिंह, राज्य सरकार के अतिरिक्त महाधिवक्ता सुरेंद्र सिंह नरुका, राज्य कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष विजय पूनिया, पुलिस उपाधीक्षक राजू लाल, कुलदीप मिश्रा, राज्य तैराकी संघ के अध्यक्ष अनिल व्यास, उपाध्यक्ष निर्मल गोयल, सुरभि मिश्रा, इतिहासकार श्री राघवेंद्र सिंह मनोहर, कर्मचारी नेता गजेंद्र सिंह राठौड़, शंकर सिंह मनोहर, सूरज प्रकाश टांक, राजकुमार कायथ, बाबूलाल चौधरी, लक्ष्मण सिंह राजावत, खेल अधिकारी करण सिंह शेखावत, टेबिलटन इंडिया के निदेशक डॉ. सौरभ जैन, डीसीसी, जयपुर के महासचिव विनयपाल सिंह जादौन, भारतीय हैंडबॉल टीम के कोच प्रियदीप सिंह खंगारोत सहित महासंघ (एकीकृत) से संबंधित सभी संगठनों के पदाधिकारियों राज. जन स्वा. अभि. विभाग तकनीकी कर्मचारी संघ के सभी पदाधिकारियों, विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारीयों के साथ-साथ विभिन्न खेलों के अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय खिलाडिय़ों के अलावा स्व. हनुमान सिंह जी के मित्रगणों आदि ने श्रृदांजलि अर्पित की।