राजेश कुमावत, indireporter. Com
CISF कांस्टेबल कुलविंदर कौर की X पोस्ट.
फिल्म अभिनेत्री एवं हिमाचल प्रदेश से नवनिर्वाचित सांसद कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर थप्पड़ मार कर चर्चा में आई CISF की कांस्टेबल कुलविंदर कौर अब एक नई सेलिब्रिटी बन गई है, कुलविंदर कौन है, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X लिखा है की, मुझे सरकारी नौकरी की फिक्र नहीं है, अपनी मां की इज्जत पर ऐसी हजारों नौकरियां कुर्बान हैं, जब बात स्वाभिमान की हो तो नौकरी, तख्त, ताज नहीं देखे जाते. मैं कुलविंदर कौर उसी किसान कौम की बेटी हूं, जिन्होंने मुग़ल बादशाह को कब्र से बाहर निकालकर बदला लिया था। जिसने जो-जो कह रखा है उसका हम ही नहीं, हमारी आने वाली पीढ़ियां भी हिसाब लेंगी। किसान आंदोलन में कंगना रनौत ने धरने पर बैठने वाली महिलाओं को यह बोला था कि 100-100 रु के लिए धरने पर बैठती हैं, तब मेरी मां भी वहां बैठी थी. मेरी किसान कौम, अपना जो MSP का हक़ मांग रही है, उसकी याद दिलाता रहेगा कुलविंदर कौर का ये थप्पड़ आपको.
