राजेश कुमावत,
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शेहजाद पूनावाला ने दिया इस्तीफा, एक्स बायो से हटाया ‘बीजेपी प्रवक्ता’ टैग
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी को शुक्रवार को एक बड़ा झटका लगा। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शेहजाद पूनावाला ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
व्यक्तिगत कारणों से दिया इस्तीफा
सूत्रों के अनुसार पूनावाला ने पार्टी नेतृत्व को अपना इस्तीफा सौंपते हुए इसके पीछे व्यक्तिगत कारण बताए हैं। इस्तीफे के तुरंत बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के बायो से भी ‘National Spokesperson, BJP’ का टैग हटा दिया है।
राजनीतिक गलियारों में चर्चा थी कि पूनावाला पिछले कुछ समय से सक्रिय राजनीति से दूरी बनाना चाहते थे। उनके द्वारा टीवी डिबेट्स और पार्टी कार्यक्रमों में कम दिखने को भी इसी से जोड़कर देखा जा रहा था।
2017 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए थे
शेहजाद पूनावाला 2017 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। कांग्रेस में रहते हुए भी वे मीडिया में पार्टी का पक्ष मजबूती से रखते थे। भाजपा में आने के बाद उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई और वे पार्टी के प्रमुख चेहरों में से एक बनकर उभरे थे।
