राजेश कुमावत, indireporter.com
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का जन्मदिन
दिया कुमारी ने विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के आँगनबाड़ी केंद्रों पर मिलेट्स चिक्की व पीनट्स मिलेट्स चिक्की न्यूट्री बार के वितरण का पायलेट आधार पर किया शुभारम्भ
जयपुर, 30 जनवरी, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का जन्मदिन गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया,
उपमुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर विभिन्न संस्थाओं और संगठनों के माध्यम से कई कार्यक्रम आयोजित किए, दिया कुमारी को विद्याधर विधानसभा क्षेत्र, जयपुर और प्रदेश भर से हजारों की संख्या में आम जन और विशिष्ट जनों सहित विभिन्न संस्थाओं और संगठनों ने जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनायें दीं।
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर आयोजित किए गए साथ ही किशन बाग बस्ती में भोजन वितरण भी किया।
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अपने जन्मदिन पर गुरुवार श्रीराधा गोविन्द देवजी, एवं मोती डूंगरी गणेश मंदिर के दर्शन कर प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली के लिए पूजा अर्चना के साथ दिन की शुरुआत की।
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के चिन्हित आंगनबाड़ियों में निदेशालय समेकित बाल विकास सेवाएं की ओर से 6 वर्ष तक के बच्चों तथा गर्भवती माताओं में कुपोषण को दूर करने के लिए मिलेट्स चिक्की व पीनट्स मिलेट्स चिक्की न्यूट्री बार वितरण का शुभारम्भ किया।
