दीपक शर्मा, indireporter.com
बजरंग दल राष्ट्रीय संयोजक बनने के बाद प्रथम बार पाली पहुँचे किशन प्रजापत कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत
विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय प्रन्यासी मंडल की हस्तिनापुर (उत्तर प्रदेश) में चल रही बैठक में विहिप के अंतरराष्ट्रीय महा मंत्री श्री बजरंग लाल बागड़ा जी ने की।
राजस्थान के पाली जिले की सोजत तहसील के खोखरा गांव में अक्टूबर 1985 में जन्मे श्री किशन प्रजापत अभी तक बजरंग दल के राष्ट्रीय सह संयोजक थे।
1999 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक बने किशन प्रजापत 2011 में बजरंगदल के पाली नगर संयोजक, 2013 में जिला सह संयोजक व
2014 में जिला संयोजक बने। 2015 में वे वीर भूमि राजस्थान में जोधपुर प्रान्त के सह-संयोजक बने और 2016 से 2021 तक उन्होंने बजरंगदल के जोधपुर प्रान्त संयोजक का दायित्व निर्वहन किया।
उत्तरोत्तर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन तथा युवाओं में अपनी पैठ के साथ बड़े पैमाने पर उनमें सेवा, सुरक्षा व संस्कार की भावना को बलबती करते हुए जून 2021 से जुलाई 2025 तक वे बजरंगदल के संपूर्ण राजस्थान के क्षेत्र संयोजक बने।
संपूर्ण देश में काम करने की उनकी क्षमता, संगठन और समाज के साथ युवाओं के प्रति उनके विशिष्ट दृष्टिकोण को देखते हुए इसी वर्ष जुलाई में संगठन ने उन्हें राष्ट्रीय सह संयोजक बनाया था और शुक्रवार 19 दिसंबर को उनको बजरंग दल के प्रमुख अर्थात् राष्ट्रीय संयोजक का दायित्व सौंपा गया।।
किशन प्रजापत के राष्ट्रीय संयोजक बनने के बाद प्रथम बार पाली आगमन पर कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया जो पाली शहर के रामदेव रोड स्थित रांकावत समाज भवन में आयोजित किया गया
जिसमे कार्यकर्ताओ के द्वारा साफा माला दुप्पटा पहनाकर प्रजापत का सम्मान किया ।
मुकेश शर्मा,शिवप्रकाश प्रजापत, विजयराज सोनी,अनिल चौहान ने किशन प्रजापत की जीवनी प्रखंड संयोजक से लेकर राष्ट्रीय संयोजक तक के सफर पर उद्बोधन के माध्यम से प्रकाश डाला ।
इस मौके पर विश्व हिन्दू परिषद,बजरंग दल,दुर्गावाहिनी,मातृशक्ति,सहित सामाजिक कार्यकर्ता सामाजिक संगठन के लोगो मे स्वागत किया ।
