राजेश कुमावत, indireporter.com
उदयपुर के पूर्व राज परिवार के सदस्य महेंद्र सिंह मेवाड़ का 84 साल की उम्र में रविवार को निधन हो गया। महेंद्र सिंह मेवाड़ में अनंता हॉस्पिटल में दोपहर को अंतिम सांस ली। पिछले कुछ दिनों से उनका इलाज चल रहा था, मेवाड़ राज परिवार के करीबी सदस्य ने इसकी पुष्टि की।
महेंद्र सिंह मेवाड़ के बेटे विश्वराज सिंह नाथद्वारा से भाजपा विधायक और बहू महिमा कुमारी राजसमंद से सांसद हैं।
भाजपा-कांग्रेस दोनों पार्टियों में रहे, एक बार सांसद रहे महेंद्र सिंह मेवाड़ ने साल 1989 में भाजपा के टिकट पर चित्तौड़गढ़ से लोकसभा का चुनाव जीता। उनको 3,97,056 वोट मिले और उनके सामने कांग्रेस से निर्मला कुमार थीं।
सन् 1991 के लोकसभा चुनाव में महेंद्र सिंह मेवाड़ ने भाजपा को छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। उनको कांग्रेस ने चित्तौड़गढ़ लोकसभा से टिकट देकर मैदान में उतारा। उनके सामने भाजपा से जसवंत सिंह जसोल थे।
