संदीप रावल, indireporter.com
“रंगोत्सव” अंतराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी एवं कला परिचर्चा “
संदीप रावल आर्ट स्टूडियो द्वारा आयोजित “रंगोत्सव” अंतराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी दिनांक 22 से 24 नवंबर तक जयपुर की ” तिलक गीताई ” आर्ट एंड कल्चर दीर्घा में प्रदर्शित की गई।
जयपुर, कला प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अथिति वरिष्ठ चित्रकार कला गुरु आशाराम मेघवाल और वरिष्ठ संवादाता राखी सिंह ने किया। तीन दिवसीय कला प्रदर्शनी में 16 देशो के 84 कलाकारों द्वारा 180 श्रेष्ठ कलाकृतिया प्रदर्शित की गई।
22 नवंबर को कला विद्यार्थियों के लिए कला प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमे 25 युवा प्रतिभागी भाग लिया,
नवंबर 23 को वरिष्ठ चित्रकारों द्वारा पेंटिंग का लाइव डेमोस्ट्रेशन दिया गया, जिसमें चित्रकार गोपाल सोनी द्वारा बनाया गया संयोजक का चित्र आकर्षण का केंद्र रहा, संध्या के समय कला परिचर्चा का आयोजन किया गया, जिसमे कला के सभी पक्षों पर चर्चा हुई इस चर्चा में विद्वान के रूप में पद्मसी तिलक गीताई, डॉ. सुरेंद्र सोनी, संदीप रावल, अमित कल्ला , डॉ. रेणु शाही, ताराचंद आदि वरिष्ठ चित्रकार, शिक्षक, और कला समीक्षकों ने सम्बोधित किया l
