राजेश कुमावत indireporter.com
राष्ट्र सेविका समिति का स्वयंसिद्धा पथ संचलन
जयपुर। राष्ट्र सेविका समिति, जयपुर विभाग के तत्वावधान में स्वयंसिद्धा पथ संचलन का आयोजन आज रविवार को किया है। समिति की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पथ संचलन आज रविवार, दिनांक 18 अक्टूबर 2026 को एस.एस. इंटरनेशनल स्कूल, भारत माता चौक, करधनी नगर, कालवाड़ रोड, नो दुकान, करधनी पुलिस थाना से निकाला ।
पथ संचलन में बड़ी संख्या में सेविकाएं पूर्ण गणवेश में घोष के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगी। पथ संचलन का उद्देश्य समाज में नारी शक्ति, अनुशासन, आत्मरक्षा और राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत करना है। राष्ट्र सेविका समिति विश्व का सबसे बड़ा महिला संगठन है, जो महिलाओं में संस्कार और सेवा भाव के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
स्वयंसिद्धा पथ संचलन पर संपूर्ण क्षेत्र के सभी नागरिकों से पथ संचलन का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया ।
