राजेश मिरचंदानी , indireporter.com
जयपुर, शिप्रा पथ के श्मशान घाट पर लूट का मामला सामने आया है, जो कि माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विधानसभा क्षेत्र में है, शिप्रा पथ श्मशान घाट पर अर्थी सामग्री और शव को जलाने के लिए लकड़ीयों एवं साफ सफाई के नाम पर अत्यधिक पैसे वसूले जातें हैं।
श्मशान घाट पर उपलब्ध कराई जाने वाली सामग्री और सेवाओं के लिए 18 से 19 हजार रुपये तक वसूले जा रहे हैं, जो कि बहुत अधिक है। यह इमोशनली लूट उस समय की जा रही है जब लोग अपने प्रियजनों को अंतिम विदाई देने के लिए आते हैं और उनकी भावनात्मक मजबूरी का फायदा उठाया जाता है।
महारानी फार्म की पुलिया निर्माण कार्य होने की वजह से महारानी फार्म शमशान घाट तक कनेक्टिविटी बंद होने से लोग नहीं जा पा रहे हैं, और इस लूट से मानवता शर्मसार हो रही है।
जयपुर नगर निगम के अधिकारी इस मामले में संज्ञान ले और श्मशान घाट पर उचित दरें निर्धारित करे। लोगों को राहत मिलेगी और लूट से बचाया जा सकेगा।
