राजेश कुमावत, indireporter.com
जयपुर एयरपोर्ट पर सांप और मकड़ियों से भरे पैकेट पकड़े
जयपुर , सांगानेर एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग से मिली सूचना के बाद ACF देवेंद्र सिंह राठौड़ और फॉरेस्ट रेंजर जितेंद्र चौधरी जांच के लिए पहुंचे सांगानेर एयरपोर्ट,
जयपुर एयरपोर्ट पर उत्तरी अमेरिका में पाए जाने वाला सांप कॉर्न स्नेक और टेरेंट्यूला प्रजाति की बताई मकड़ियां एक यात्री से बरामद हुई।
दोनों में ही वन्य जीव में जहर काफी कम मात्रा में पाया जाता है।
विदेश में कुछ लोग इन दोनों ही किस्म के सांप और मकड़ियों को पालने का शौक रखते हैं। इनके विष का नशे के तौर पर भी उपयोग करते हैं।
कस्टम एवं वन विभाग के अधिकारियों की पूछताछ के बाद ही हकीकत से मामला साफ होगा।
फिलहाल वन विभाग के अधिकारी इन प्रजातियां को लेकर वन विभाग के कानून एवं अधिनियम की धारा खंगालने में जुटे हुए है।
अमेरिका अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करने वाला मामला अभी सुर्खियों में है।
