दीपक शर्मा, indireporter.com
श्री बाह्यण स्वर्णकार समाज संस्था पाली में 2100 किलो अन्नकूट के साथ भव्य अन्नकूट महोत्सव संपन्न
पाली। श्री बाह्यण स्वर्णकार समाज संस्था पाली की ओर से आज सोमवार, को अन्नकूट महोत्सव का भव्य आयोजन अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम संयोजक चन्द्रप्रकाश मण्डोरा ने बताया कि यह आयोजन समाज के सामूहिक भक्ति भाव से दो प्रमुख स्थलों — श्री रधुनाथ मंदिर, पानी दरवाजा न्याति भवन एवं श्री करणी माता मंदिर, लोडिया तालाब — पर एक साथ किया गया।
महोत्सव के अंतर्गत समाजजनों द्वारा लगभग 2100 किलो अन्नकूट प्रसाद तैयार किया गया, जिसे श्री रधुनाथ मन्दिर व श्री करणी माता मन्दिर के चरणों में 56 भोग का प्रसाद अर्पित किया गया। मन्दिर की सजावट, दीप प्रज्ज्वलन, श्रृंगार एवं विशेष आरती में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
श्री रधुनाथ मंदिर व श्री करणी माता मंदिर दोनों ही स्थलों को आकर्षक फूलों, झालरों और दीपकों से सजाया गया। संध्या के समय भव्य आरती व भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा व वरिष्ठजन शामिल हुए।
संस्था अध्यक्ष मदनलाल सोनी ने बताया कि अन्नकूट महोत्सव का उद्देश्य समाज में एकता, सद्भावना और भक्ति की भावना को प्रबल करना है। महोत्सव के समापन पर महाप्रसाद वितरण किया गया। पूरे दिन मंदिर परिसर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा, वहीं समाजबंधुओं ने इस आयोजन को सामूहिक सहभागिता का प्रतीक बताया।
इस मौके पर अध्यक्ष अधिवक्ता मदनलाल सोनी , सचिव रिखब मण्डोरा, कोषाध्यक्ष जगदीश मण्डोरा , कार्यक्रम संयोजक चन्द्रप्रकाश मण्डोरा, अरविंद बाड़मेरा, रामलाल मण्डोरा, दिलिप जालोरा, राधेश्याम कट्टा, गोपाल महेचा, दीपक मण्डोरा, विशाल कश्यप, पंकज कट्टा, हुक्मी देवी, सहित कई समाज बंधु मौजूद रहै।
