योगेंद्र शर्मा indireporter.com
अलवर: कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला और वन मंत्री संजय शर्मा के बीच प्रशासनिक विवाद
अलवर। जिले में प्रशासनिक समन्वय को लेकर कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला और वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री संजय शर्मा के बीच मतभेद की चर्चाएं जग जाहिर हैं।
विवाद की वजह क्या है
1. जीएस के लिए जमीन आवंटन, मंत्री संजय शर्मा ने अलवर में वैशाली नगर, राजऋषि महाविद्यालय और अंबेडकर नगर में 3 नए 33/11 केवी जीएसएस बनाने के लिए यूआईटी से जमीन तुरंत आवंटित करने के निर्देश दिए थे। इसको लेकर कलेक्टर और मंत्री के बीच फाइलों की गति पर असहमति बताई जा रही है।
2. अवैध खनन पर एक्शन, वन मंत्री ने अलवर में अवैध खन को लेकर सख्ती दिखाई थी। उन्होंने कहा था कि इस “खेल” में वन विभाग के लोग भी शामिल हैं। मौके पर ट्रैक्टर-ट्राली पकड़कर FIR के निर्देश दिए। इस दौरान प्रशासन और वन विभाग के बीच तालमेल को लेकर सवाल उठे।
3. कार्यशैली और फील्ड विजिट, सूत्रों के मुताबिक सरकार की बजट घोषणाओं और फ्लैगशिप योजनाओं को धरातल पर उतारने की गति को लेकर दोनों के बीच मतभेद है। मंत्री विकास कार्यों में तेजी चाहते हैं, जबकि कलेक्टर प्रक्रिया और नियमों का पालन करने पर जोर दे रही हैं।
दोनों एक मंच पर भी दिखे
विवाद के बावजूद दोनों ने एक साथ कई सरकारी कार्यक्रम किए।- सरकार के 2 साल पूरे होने पर अलवर में लगी विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन मंत्री ने किया, कलेक्टर भी मौजूद थीं।
