राजेश कुमावत, indireporter.com
राजस्थान विधानसभा में चल रही कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई खत्म।
सोमवार को विधानसभा घेराव को लेकर बनाई गई रणनीति।
बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जयपुर में जुटेंगे।
भाजपा सरकार की तानाशाही के विरुद्ध विधानसभा घेराव
भाजपा सरकार के मंत्री द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री “भारत रत्न” स्व. इन्दिरा गांधी को “कांग्रेस की दादी” कहने एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा सहित वरिष्ठ 6 कांग्रेस विधायकों को सदन से निलंबित करने, भाजपा के मंत्रियों द्वारा विवादित बोल व भाजपा सरकार की हठधर्मिता के विरोध में सोमवार, 24 फ़रवरी को विधानसभा घेराव कर विरोध-प्रदर्शन किया जायेगा।
सहकार मार्ग सर्किल भारत पेट्रोलियम के पास 22 गोदाम पुलिया के बगल में भवानी सिंह रोड जयपुर पर एकत्रित होकर विधानसभा कुच करेंगे।
विधानसभा घेराव कार्यक्रम में विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, पूर्व बोर्ड/ निगमों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य, विधानसभा प्रत्याशी, प्रदेश पदाधिकारी, जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी पदाधिकारी, पीसीसी सदस्य, ब्लॉक अध्यक्ष, मण्ड़ल अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष, पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, पूर्व पार्षद, चारों अग्रिम संग़ठन सेवादल , महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एवं एनएसयूआई छात्र संगठन के पदाधिकारी एवं तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता होगें।
