राजेश कुमावत, indireporter.com
वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की दो तलवारों के साथ पहली बार बनी प्रतिमा नोएडा में स्थापित
नोएडा में CM योगी आदित्यनाथ द्वारा महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण
दिल्ली, नोएडा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया गया, तथा जनसभा में महाराणा प्रताप ओर चेतक की अद्भुत वीरता के बारे में बताया कि उनकी यह प्रतिमा आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का कार्य करेगी
प्रतिमा बनाने वाले मूर्तिकार जयपुर निवासी महावीर भारती और निर्मला कुलहरी है इनकी द्वारा जयपुर स्थित स्टूडियो भारती शिल्पकला में निर्माण किया गया मूर्तिकारों ने बताया कि यह प्रतिमा 12.5 फिट ऊंची है जो अष्टधातु से बनाई गई है। साथ में ही 2 तलवारों को स्थापित किया गया है जो 21 फिट की है।
इस तरह इतनी बड़ी तलवारों के साथ महाराणा प्रताप की यह पहली प्रतिमा स्थापित की गई है
मूर्तिकार महावीर ने बताया कि इस प्रतिमा को बनाने में 3 माह का समय लगा जो लास्ट वैक्स प्रोसेस से बनाई गई है,इस प्रतिमा पर उकेरे गए डिजाइन के बारे में में मूर्तिकार निर्मला ने बताया कि यह बहुत बारीकी से बनाए गए है इससे प्रतिमा ओर आकर्षक नजर आती है प्रतिमा का वजन डेढ़ टन से ज्यादा है
इससे पहले योगी आदित्यनाथ जी इन मूर्तिकारों की बनाई प्रतिमाओं का अनावरण कर चुके है
CM योगी जी को मंच पर उपस्थित नेताओं द्वारा छोटी महाराणा प्रताप की प्रतिमा भेंट की गई वह भी महावीर ओर निर्मला की बनाई हुई है
इस अवसर पर योगी द्वारा मूर्तिकार महावीर भारती ओर मूर्तिकार निर्मला कुलहरी का अभिवादन किया गया।
मंच पर 5 मंत्री स्थानीय विधायकगण ओर सांसद उपस्थित रहे
सभी ने प्रतिमा का बहुत प्रशंसा की गई
