सुरेन्द्र शर्मा, indireporter.com
अब खेल अधिकारी कहलाएगें डीवाईएसपीओ: डा. नीरज के. पवन
उत्तराखंड राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेता भी होगें सम्मानित
राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद की बैठक में लिए कई निर्णय
जयपुर, 18 मार्च। शासन सचिव, युवा मामले एवं खेल विभाग और अध्यक्ष राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद डा. नीरज के. पवन की अध्यक्षता में मंगलवार को सवाई मान स्टेडियम में राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद की बैठक हुई।
बैठक के प्रमुख निर्णयों की जानकारी देते हुए डा. नीरज के. पवन ने बताया कि अब भविष्य में खेल परिषद में खेल अधिकारी डिस्ट्रिक्ट यूथ एंड स्पोट्र्स प्रमोशन ऑफिसर (डीवाईएसपीओ) कहलाएगें।खेल परिषद में पूर्व में मुख्यालय सहित सभी जिलों में खेल अधिकारी कार्य करते थे लेकिन अब उनके पदनाम में परिवर्तन किया गया है। अब वे डिस्ट्रिक्ट यूथ एंड स्पोट्र्स प्रमोशन ऑफिसर (डीवाईएसपीओ) के नाम से जाने जाएगें।
डा. नीरज के. पवन ने बताया कि ग़ैर सरकारी संस्थाएं जो खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए अच्छा कार्य कर रहे है, उनकों राजस्थान खेल प्रोत्साहन अवार्ड 2025 से पुरस्कृत किया जायेगा।
उन्होने बताया कि 28 जनवरी से 14 फरवरी, 2025 तक उत्तराखंड में आयोजित हुए राष्ट्रीय खेलों के प्रदेश के पदक विजेता खिलाडियों को भी जल्दी ही सम्मानित किया जायेगा।
इसके अलावा राजस्थान खेल अधिनियम-2005 की पालना प्रदेश में लागू स्पोट्र्स एक्ट-2005 की अक्षरश: पालना सुनिश्चित करवाने के साथ साथ राज्य खेल संघों के कार्यकलापो आदि पर भी विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में डा. नीरज के पवन के अलावा युवा मामले एवं खेल विभाग की उप शासन सचिव अनिता मीणा, राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद के सचिव राजेन्द्र सिंह सिसोदिया, खेल परिषद के वित्तीय सलाहकार, महावीर मीणा, खेल विभाग की वरिष्ठ लेखाधिकारी नीलम राठौड़ सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

Good news
नीरज के पवन का है जलवा
Good news for players and youth
अच्छा करोगे अच्छा ही होगा