राजेश कुमावत, indireporter.com
राजस्थान वरिष्ठ अधिस्वीकृत पत्रकार सम्मान योजना के पात्र पत्रकारों की सम्मान निधि को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी मंजूरी
आवेदनकर्ता पात्र 18 वरिष्ठ पत्रकारों को दी मंजूरी
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग राजस्थान की विभागीय समिति की अनुशंसा के बाद दी मंजूरी
“राजस्थान वरिष्ठ अधिस्वीकृत पत्रकार सम्मान योजना” का लाभ देते हुए सम्मान निधि प्रारम्भ किए जाने को मंजूरी प्रदान की
पात्र पत्रकारों को प्रतिमाह 15 हजार रुपए सम्मान निधि प्रदान की जाती है।
साठ वर्ष की आयु से अधिक जिन कुल 18 वरिष्ठ पत्रकारों को यह सम्मान निधि मंजूर की गई है।
उनमें 2 दिवंगत पत्रकारों की सम्मान निधि प्रतिमाह उनकी पत्नियों को (आधी राशि) नियमानुसार उनके बैंक खाते में प्रदान की जाएगी
