दीपक शर्मा, indireporter.com
युद्ध के दौरान घायलों का प्राथमिक उपचार के लिए पुलिस कर्मियों को दिया प्रशिक्षण
पुलिस लाइन हॉल परिसर में पाली जिला कलेक्टर एल एन मंत्री की उपस्थिति में जिला पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट द्वारा भारत पाकिस्तान तनाव को लेकर आपातकाल में घायलों का शीघ्र प्राथमिक उपचार कैसे किया जाए, साथ ही प्रथम फर्स्ट एड कैसे प्रदान की जाए इसके लिए पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया।
पाली जिला कलक्टर मंत्री ने कहा कि तुरंत प्रभाव से घायलों को उपचार दिया जा सके भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच पाली जिले के आमजन एवं प्रशासन पूरी सजगता के साथ अलर्ट मोड पर है और रात को ब्लैकआउट कर सावधानी बरतने का आह्वान भी किया जा रहा।
अनुभवी डॉक्टर द्वारा आपातकाल में दी जाने वाले फर्स्ट एड एवं चिकित्सा प्रशिक्षण के बारे में जवानों को जागरूक किया। इस अवसर पर प्रशिक्षु आईपीएस उषा यादव सहित पुलिस विभाग के अधिकारी कार्मिक मौजूद रहे।
