‘मदर्स डे’ 11 मई 2025 को मनाया जा रहा है। हर साल मई महीने के दूसरे संडे को मदर्स डे मनाया है। मां सिर्फ शब्द नहीं, हर किसी की जिंदगी का सबसे पवित्र एहसास हैं। वैसे तो हर दिन मां के नाम होता है, लेकिन मदर्स डे एक खास मौका है जब हम खुलकर उनके प्रति अपना प्यार और आभार जता सकते हैं।
मां प्रेम, त्याग, ममता और बलिदान का प्रतीक हैं। मां केवल हमें जन्म नहीं देती, बल्कि जीवन के हर पड़ाव पर हमारी रक्षा करती हैं। मदर्स डे माताओं को सम्मान और आभार प्रकट करने का विशेष दिन है।
यह दिन हमें याद दिलाता है कि हम जो कुछ भी हैं, उसमें मां की भूमिका सबसे अहम है। इसलिए इस दिन मां को थैंक यू कहना न भूलें। सुंदर शायरियां और प्यार से परिपूर्ण कविताएं सुनाकर मां का आभार व्यक्त करें। यहां मदर्स डे की आकर्षक शायरियां दी जा रही हैं, जिन्हें आप अपनी मां को सुना कर दिल जीत सकते हैं।
मां की परिभाषा शब्दों से परे है। मां से हम है, मां सुखद अनुभूति है। इसलिए कोई भी व्यक्ति अपने जीवन में मातृ ऋण से मुक्ति नहीं पा सकता है। हमारी भारतीय संस्कृति में तो मां को जननी और जन्मभूमि का स्थान प्राप्त है। ऐसा वर्णन वेद -पुराणों में किया गया है।
