योगेंद्र शर्मा, indireporter.com
झोटवाड़ा में अशोका फ़ाउंडेशन का नि:शुल्क नेत्र शिविर संपन्न
अशोका फाउंडेशन के द्वारा 71वां निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें 100 मरीजों की हुई जांच, 38 नि:शुल्क मोतियाबिंद आपरेशन के लिए चयनित हुए।
जयपुर
अशोका फाउंडेशन की ओर से संचालित अंधता निवारण महाभियान के तहत 71वें नि:शुल्क नेत्र रोग जांच व उपचार शिविर का आयोजन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक स्मार्ट किड्स स्कूल लक्ष्मी नगर, झोटवाड़ा जयपुर में किया गया। फाउंडेशन अध्यक्ष डॉ. सोनिया धीरज जैन ने बताया कि फाउंडेशन सघन अभियान चलाकर अंधता के अंत के लिए प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में यह 71वाँ नि:शुल्क शिविर था।
शिविर में 100 मरीजों की आंखों की नि:शुल्क जांच की गई। इनमें से 38 मरीज मोतियाबिंद आपरेशन योग्य पाए गए जिनका आपरेशन नि:शुल्क किया जायेगा। ऑपरेशन के बाद आँखों की जाँच के लिए दो फोलो अप भी किए जाएँगे। अप्रैल माह के शिविर में जिनकी आंख का आपरेशन हुआ उनकी आंखों की जांच कर निःशुल्क चश्में उपलब्ध करवाए गए । इस दौरान दवाइयाँ भी निःशुल्क उपलब्ध कराई गई।
कार्यक्रम में स्मार्ट किड्स स्कूल के हनुमंत सिंह, किशन सिंह, अनुज शर्मा , सवाई सिंह धायल आदि उपस्थित रहे।
