दीपक शर्मा, indireporter.com
खुशबू राजपुरोहित धर्मधारी प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को फांसी की मांग
पाली सर्व समाज द्वारा खुशबू राजपुरोहित धर्मधारी की हत्या हुई है इसी मांग को लेकर राजपुरोहित समाज व सर्व समाज द्वारा पाली
पाली जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा, रणवीर सिंह धर्मधारी पाली ने बताया कि खुशबू राजपुरोहित पुत्री गंगासिंह जी धर्मधारी जिसकी शादी 11 महीने पहले डोली गांव निवासी भोमसिंह पुत्र नारायण सिंह से हुई थी, आरोपी भोमसिंह हनुमानगढ़ जिले के रावतसर में मिठाई की दुकान चलाता है, दिनांक 16 .6.2025 को दोपहर करीब 3:00 बजे हमारी टटबहन को उसके पति आरोपी भोमसिंह अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर खुशबू को बेहरमी पीटते हुए उसकी हत्या कि है, बाद में उसे फांसी पर लटका दिया है। खुशबू के शरीर पर अलग-अलग घाव के निशान है। की खुशबू की हत्या हुई है उसकी शरीर पर चोटों के निशान के साथ पूरे फोटो और वीडियो है। खुशबू की मौत के बाद, परिवार, पुलिस प्रशासन को भी सूचित नहीं किया, और खुद अकेले आरोपी मृतक को लेकर डोली गांव पहुंचा। और बिना पोस्टमार्टम बॉडी का अंतिम संस्कार कर दिया।
लड़की के पिता को धमकी दी कि आपकी दूसरी बच्ची भी यहां पर आती है इसका भी यही हाल होगा लड़की का पिता एक गरीब मजदूर व्यक्ति है जो धर्मधारी गांव मैं गाजण माता मंदिर पर किराणे का ढाबा है वहां पर प्रसाद बेचते है गरीब परिवार के न्याय की मांग को लेकर राजपुरोहित समाज के युवा नारे लगाते हुए सैकड़ो की संख्या में पहुंचे और उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय देने की मांग की इस मौके पर महावीर सिंह सुकरलाई शिशुपाल सिंह निबाडा चुनीलाल सिंह चाड़वास चंद्रभान सिंह तालकिया भरत सिंह पिंटू सिंह दिपक सिंह सुरेश नोरवा नरपत सिंह घीसुसिह रूपावास गणपत सिंह आऊवा नरेन्द्र सिंह तालका नरपत सिंह ढढोरा अचल सिंह पाचपदरीया बड़ी संख्या में धर्मधारी ग्रामवासी राजपुरोहित समाज व सर्व समाज के सैकड़ो की संख्या में मातृशक्ति युवा साथी मौजूद रहे
