दीपक शर्मा, indireporter.com
मोहर्रम के अवसर पर पूरी रात जगा शहर मुस्लिम युवाओं ने दिखाई करतब
पाली । मुस्लिम समुदाय द्वारा शनिवार की रात शहादत की रात मनाई गई, यह मोहर्रम के मातमी पर्व की पूर्व कत्ल की रात पर निकाला गया ,यह रात हजरत इमाम हुसैन की कर्बला के मैदान में दी गई शहादत को याद करने का अवसर है शहादत की रात को प्यारा चौक फजीताया रोड मोहम्मद रोड,भेरूघाट पर युवाओ द्वारा करतब दिखाए गए।
रविवार को मोहर्रम जुलूस के ताजिया प्यारा चौक,रागनियां मोहल्ला होते हुए शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए निकाला जाएगे जुलूस को लेकर यातायात रूट बदले गए हैं प्रशासन द्वारा व्यवस्था को लेकर व्यपाक इंतजाम किए गए है पुलिस बल तैनात किया गया है
