By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Indi Reporter (Hindi)

|| India & Beyond: Stories Shaping Our World

Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • भारत
  • विदेश
  • अपराध
  • खेल
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • सकारात्मक खबर
  • संपादकीय
Reading: स्मार्ट बिजली मीटर को लेकर कांग्रेसियों का विरोध प्रदर्शन
Share
Font ResizerAa
Indi Reporter (Hindi)Indi Reporter (Hindi)
  • व्यापार
  • राजस्थान समाचार
  • अपराध समाचार
  • भारत समाचार
  • सकारात्मक खबर
  • भोजन & जीवनशैली
  • मनोरंजन
  • पर्यावरण
  • राजनीति
  • शिक्षा
Search
  • Home
  • Categories
    • अपराध समाचार
    • खेल
    • जयपुर समाचार
    • तकनीकी
    • धार्मिक समाचार
    • पर्यावरण
    • भारत समाचार
    • भोजन & जीवनशैली
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • राजनीति
    • दुनिया की राजनीति
    • भारतीय राजनीति
    • राजस्थान समाचार
    • विज्ञान
    • विश्व समाचार
    • व्यापार
    • अर्थव्यवस्था
    • भारत व्यापार
    • विश्व व्यापार
    • शेयर बाजार
    • शिक्षा
    • सकारात्मक खबर
    • संपादकीय
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
Have an existing account? Sign In
Follow US
Indi Reporter || India & Beyond: Stories Shaping Our World Sites > Indi Reporter (Hindi) > Blog > खेल > स्मार्ट बिजली मीटर को लेकर कांग्रेसियों का विरोध प्रदर्शन
खेलतकनीकीभारत समाचारभोजन & जीवनशैलीमनोरंजनयात्राशिक्षासकारात्मक खबर

स्मार्ट बिजली मीटर को लेकर कांग्रेसियों का विरोध प्रदर्शन

Rajesh Kumawat
Last updated: July 25, 2025 10:53 am
Rajesh Kumawat Published July 25, 2025
Share
SHARE

मुकेश शर्मा, indireporter.com

शाहपुरा में कांग्रेसियों का जिला स्तरीय विरोध प्रदर्शन,

स्मार्ट मीटर, लचर कानून व्यवस्था, पानी सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने जताया विरोध,

मंडी परिसर से पैदल मार्च निकाल कर एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम  सौपा ज्ञापन,

शाहपुरा विधायक मनीष यादव के नेतृत्व में कांग्रेस ने जताया विरोध,

इस दौरान जिला प्रभारी आरसी चौधरी, फुलेरा विधायक विद्याधर चौधरी, चोमू विधायक शिखा मील, कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी अनिल चोपड़ा, पूर्व विधायक गोपाल मीणा, कांग्रेसी नेता प्रवीण व्यास ने सरकार के खिलाफ किया संबोधन।

शाहपुरा में कांग्रेस पार्टी ने स्मार्ट मीटर, बिगड़ती कानून व्यवस्था, पानी की किल्लत और जनसमस्याओं को लेकर जयपुर जिला स्तरीय विरोध प्रदर्शन किया। शाहपुरा के मंडी परिसर से शुरू हुआ यह पैदल मार्च एसडीएम कार्यालय तक पहुंचा, जहां कांग्रेसी नेताओं ने उपखंड अधिकारीसंजीव खेदर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व शाहपुरा विधायक मनीष यादव ने किया। उन्होंने जनता की आवाज को बुलंद करते हुए केंद्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की  भाजपा की भजन लाल  सरकार पर निशाना साधा और कहा कि प्रदेश में बिजली के नाम पर जनता को लूटा जा रहा है, उन्होंने कहा कि 14 हजार करोड रुपए के  स्मार्ट आपसे 56 हजार करोड रुपए वसूले जाएंगे, कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि  बिजली के बिल कई गुना आने से एवं स्मार्ट  मीटर की मनमानी से लोग त्रस्त हैं। वहीं कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, पानी जैसी मूलभूत जरूरतों के लिए भी लोग तरस रहे हैं। इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के जिला प्रभारी आर.सी. चौधरी, फुलेरा विधायक विद्याधर चौधरी, चोमू विधायक शिखा मील, पूर्व विधायक गोपाल मीणा, कांग्रेस नेता प्रवीण व्यास और लोकसभा प्रत्याशी अनिल चोपड़ा भी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में सरकार की नीतियों पर तीखा प्रहार किया। नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार जनहित के मुद्दों से भटक गई है और जनता के धैर्य की परीक्षा ली जा रही है। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस जन आंदोलन को और तेज करेगी। विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

          

You Might Also Like

सांस्कृतिक मंत्रालय कि हालत खराब, मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से नराज लोक कलाकार

हनुमान चलीसा का पाठ पढ़कर किया विसर्जन, निकली यत्रा

सरकार की गलत नीतियों से रोडवेज हुई बर्बाद, कर्मचारियों को नहीं मिलती पर्याप्त सुविधाएं : एम एल यादव

राजस्थान स्टेट रोडवेज एम्पलाईज यूनियन – एटक रोडवेज कामगारों ने प्रदेश स्तरीय विशाल धरना! दिया।

खंडेलवाल वैश्य समाज के उद्गम स्थल खण्डेला गांव से ” भारत रथ यात्रा ” शुरू

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
अपराध समाचारराजस्थान समाचारशिक्षासकारात्मक खबर

बेटियों को एक हाथ में कलम तो दूसरे हाथ से तलवार चलाना सिखाएं, तब बचेगी बेटियां: मूमल राजवी सीनियर एडवोकेट

Rajesh Kumawat Rajesh Kumawat September 12, 2024
राजपुरोहित समाज के संत खेतेश्वर महाराज की भव्य शोभायात्रा,
भारतीय नवसंवत्सर का अद्भुत स्वागत, शहर परिक्रमा के लिए निकले आठ दिशाओं में “श्वेतअश्व”
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं का सम्मान,
एक चुटकी सिंदूर की कीमत सारी दुनिया जान गई, सिंदूर बारूद बन गई

Categories

  • राजनीति
  • व्यापार
  • भारत
  • विश्व समाचार
  • Science
  • राजस्थान
  • अपराध समाचार
  • सकारात्मक समाचार

About US

Indi Reporter aims to be your go-to destination for staying informed about the latest developments, trends, and stories that matter most.
Quick Links
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Terms of use
Quick Links
  • Support Us
  • Join Us
  • Advertisement
  • Editorial

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Indi Reporter. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?