By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Indi Reporter (Hindi)

|| India & Beyond: Stories Shaping Our World

Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • भारत
  • विदेश
  • अपराध
  • खेल
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • सकारात्मक खबर
  • संपादकीय
Reading: पाली मारवाड़ रेलवे स्टेशन का पुर्नविकास शीघ्र, 96 करोड़ स्वीकृत
Share
Font ResizerAa
Indi Reporter (Hindi)Indi Reporter (Hindi)
  • व्यापार
  • राजस्थान समाचार
  • अपराध समाचार
  • भारत समाचार
  • सकारात्मक खबर
  • भोजन & जीवनशैली
  • मनोरंजन
  • पर्यावरण
  • राजनीति
  • शिक्षा
Search
  • Home
  • Categories
    • अपराध समाचार
    • खेल
    • जयपुर समाचार
    • तकनीकी
    • धार्मिक समाचार
    • पर्यावरण
    • भारत समाचार
    • भोजन & जीवनशैली
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • राजनीति
    • दुनिया की राजनीति
    • भारतीय राजनीति
    • राजस्थान समाचार
    • विज्ञान
    • विश्व समाचार
    • व्यापार
    • अर्थव्यवस्था
    • भारत व्यापार
    • विश्व व्यापार
    • शेयर बाजार
    • शिक्षा
    • सकारात्मक खबर
    • संपादकीय
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
Have an existing account? Sign In
Follow US
Indi Reporter || India & Beyond: Stories Shaping Our World Sites > Indi Reporter (Hindi) > Blog > खेल > पाली मारवाड़ रेलवे स्टेशन का पुर्नविकास शीघ्र, 96 करोड़ स्वीकृत
खेलतकनीकीपर्यावरणभारत समाचारभोजन & जीवनशैलीमनोरंजनयात्राराजस्थान समाचारसकारात्मक खबर

पाली मारवाड़ रेलवे स्टेशन का पुर्नविकास शीघ्र, 96 करोड़ स्वीकृत

Rajesh Kumawat
Last updated: July 31, 2025 2:50 pm
Rajesh Kumawat Published July 31, 2025
Share
SHARE

दीपक शर्मा, indireporter.com

पाली मारवाड़ रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास जल्द प्रारंभ होगा-डीआरएम
96 करोड़ रुपए की लागत से बदलेगी पाली मारवाड़ स्टेशन की तस्वीर
नया भवन स्थानीय संस्कृति व स्थापत्य कला से प्रेरित होगा
यात्रियों को मिलने लगेगी विश्वस्तरीय सुविधाएं
दो वर्षों में बनकर तैयार होगा सुविधायुक्त नया स्टेशन

जोधपुर,31 जुलाई। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत जोधपुर मंडल के पाली मारवाड़ रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य जल्द प्रारंभ कराया जाएगा। इस पर 96 करोड़ रुपए व्यय किए जाएंगे।
उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने गुरुवार को वरिष्ठ अधिकारियों की टीम के साथ पाली मारवाड़ रेलवे स्टेशन का अवलोकन करने के बाद बताया कि पाली मारवाड़ रेलवे स्टेशन जोधपुर मंडल का महत्वपूर्ण और प्राचीन स्टेशन है जिसका अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकास का कार्य कराया जाएगा जिससे यात्रियों को उच्च स्तरीय सुविधाएं मिलेंगी।
उन्होंने बताया कि स्टेशन का पुनर्विकास का कार्य जल्द से जल्द प्रारंभ कराया जाएगा जिसमें नए स्टेशन भवन की डिजाइन स्थानीय संस्कृति, विरासत,स्थापत्य और वास्तुकला से प्रेरित होगी।
इस अवसर पर डीआरएम ने रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया का निरीक्षण करते हुए यात्री सुविधाओं का जायजा लिया तथा रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के नक्शे को बारीकी से देखा और मौजूद अधिकारियों को पुनर्विकास से संबंधित सभी कार्य योजनाबद्ध तरीके करने के निर्देश देते हुए कहा कि स्टेशनों का पुनर्विकास आगामी 50 वर्षों की आवश्यकताओं व बेहतर यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है जिसके तहत इमारत के हेरिटेज लुक और आधुनिकता का समावेश होगा।

जोधपुर मंडल का तीसरा बड़ा स्टेशन जिसका होगा मेगा रिडेवलपमेंट

डीआरएम ने कहा कि जोधपुर और जैसलमेर के बाद पाली मारवाड़ ऐसा तीसरा बड़ा स्टेशन होगा जिसका सिरे से पुनर्विकास कराया जाएगा। इससे न केवल यात्री सुविधाओं बल्कि ट्रेनों की संख्या में भी वृद्धि होगी। उन्होंने बताया कि इसमें जैसलमेर रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कार्य लगभग पूरा हो चुका है तथा जोधपुर का प्रगति पर है।

-चार लिफ्ट व चार एस्केलेटर्स की स्थापना से विशेषकर दिव्यांग और बुजुर्ग यात्रियों को एक से दूसरे प्लेटफॉर्म पर आने जाने में सुविधा होगी।
-सर्कुलेटिंग एरिया का सिरे का विकास होगा जिसमें चार पहिया व दो पहिया वाहनों की अलग-अलग पार्किंग होगी।
-नई बिल्डिंग में वेटिंग हॉल, एटीएम मशीन,शॉपिंग कॉम्प्लेक्स,एग्जीक्यूटिव लॉज, दिव्यांग अनुकूल सुविधाएं,12 मीटर चौड़ाई के फुट ओवर ब्रिज जैसी सुविधाओं का प्रावधान रखा जाएगा।
-स्टेशन पर यात्रियों के प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार बनेंगे।
-प्लेटफॉर्म की सतह और लंबाई बढ़ेंगी तथा यात्री सुविधा के लिए शेड की भी लंबाई बढ़ाई जाएगी।

इस दौरान डीआरएम के साथ वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(समन्वय) मनोहर सिंह,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विकास खेड़ा,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर जोगेंद्र मीणा, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(संकेत व संचार),वरिष्ठ मंडल बिजली इंजिनियर(कर्षण) विपिन कुमार व वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर नितेश कुमार मीणा सहित अनेक अधिकारी,निरीक्षक व सुपरवाइजर्स भी थे।

You Might Also Like

हनुमान चलीसा का पाठ पढ़कर किया विसर्जन, निकली यत्रा

सरकार की गलत नीतियों से रोडवेज हुई बर्बाद, कर्मचारियों को नहीं मिलती पर्याप्त सुविधाएं : एम एल यादव

राजस्थान स्टेट रोडवेज एम्पलाईज यूनियन – एटक रोडवेज कामगारों ने प्रदेश स्तरीय विशाल धरना! दिया।

खंडेलवाल वैश्य समाज के उद्गम स्थल खण्डेला गांव से ” भारत रथ यात्रा ” शुरू

श्रमिकों कि हालत खराब, PUCL ने प्रशासन को कराया अवगत

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
पर्यावरणभोजन & जीवनशैलीमनोरंजनयात्रा

सैकड़ो युवाओं ने किया रक्तदान, समाजसेवी सुरेश एम देवासी ने मनाया जन्मदिन

Rajesh Kumawat Rajesh Kumawat August 27, 2025
22 हजार पेड़ लगाने वाली उमा व्यास को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण प्रमुख ने दि बधाई
संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के लिए राजस्थान के चार पुलिस अधिकारियों का चयन
दुर्गा मां “माहिष्मासुर मर्दनी” का पहला भव्य मंदिर जयपुर में बनकर तैयार
रंगरीत संस्था द्वारा निशुल्क पारंपरिक चित्रकला प्रशिक्षण के लिए संपर्क करें

Categories

  • राजनीति
  • व्यापार
  • भारत
  • विश्व समाचार
  • Science
  • राजस्थान
  • अपराध समाचार
  • सकारात्मक समाचार

About US

Indi Reporter aims to be your go-to destination for staying informed about the latest developments, trends, and stories that matter most.
Quick Links
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Terms of use
Quick Links
  • Support Us
  • Join Us
  • Advertisement
  • Editorial

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Indi Reporter. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?