दीपक शर्मा ,indireporter.com
पाली। पीएम श्री राजकीय बांगड़ विद्यालय में आज द्वितीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया । इस अवसर पर विद्यार्थियों को चंद्रयान-3 मिशन की ऐतिहासिक सफलता के बारे में प्रोजेक्टर के माध्यम से समझाया गया कि विक्रम लैंडर ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर किस पर सफल लैंडिंग की थी और प्रज्ञान रोवर को चंद्रमा सत्तह पर उतरने वाला भारत चौथा देश बना और दक्षिण ध्रुव पर शिव शक्ति पॉइंट पर लैंडिंग कर भारत पहला देश बना साथ ही हाल ही में शुभांशु शुक्ला की गगनयान की यात्रा के बारे में और अंतरिक्ष से भारत कैसा दिखता है के बारे में बताया गया।
अंत में अंतरिक्ष पर प्रश्न प्रतियोगिता की गई विजेताओं को इनाम दिए गए जिला शिक्षा अधिकारी राहुल राजपुरोहित, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी प्रधानाध्यापक व स्कूल शिक्षक उपस्थित रहे
