मोहन कुमावत,indireporter.com
पुष्कर थाने पर शव रखकर पुलिस के खिलाफ जनता का प्रदर्शन – थार हादसे ने लिया विस्फोटक मोड़
पुष्कर में अवैध थार सफारी से हुई युवक की मौत के बाद जनता जनता का गुस्सा अब उबाल पर है।
सर्व समाज के लोगों ने मृतक युवक का शव अस्पताल से सीधे पुष्कर थाना परिसर में रख दिया और धरने को प्रदर्शन में बदल दिया।
पुलिस थाने पर माहौल बेहद तनावपूर्ण, चारों तरफ नारों की गूंज
“थार माफिया मुर्दाबाद!”
“ पुलिस प्रशासन होश में आओ!”
मौके पर मौजूद तहसीलदार उपखण्ड अधिकारी की समझाइश फेल, प्रशासन पूरी तरह बैकफुट पर।
त्योहार के दिन भी शव को थाने पर रख देने के बाद अब मामला साधारण धरने से निकलकर खुले टकराव की स्थिति में पहुँच गया है।
भीड़ का आक्रोश इतना उग्र कि किसी भी पल हालात बेकाबू हो सकते हैं।
