राजेश कुमावत, indireporter.com
SI भर्ती परीक्षा रद्द के बाद, जननेता किरोड़ी लाल मीणा एवं हनुमान बेनीवाल के बीच हुआ विवाद ।
हनुमान बेनीवाल एस आई परीक्षा यथावत रखना चाहत था जबकि किरोड़ी लाल मीणा परीक्षा रद्द करवाने के समर्थन में थे
SI भर्ती परीक्षा – 2021 को रद्द करने के माननीय उच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत करता हूं। क्योंकि करीब 500 लोग नकल माफिया के साथ सौदा कर परीक्षा में पास हुए। ये लोग पुलिस जैसे संवेदनशील विभाग में SI बनकर जनता के साथ क्या न्याय करते एवं कैसे कानून व्यवस्था बनाने में सहयोग देते।
मैंने पहले दिन से ही SI भर्ती परीक्षा रद्द करने की मांग की थी, क्योंकि मेरे पास SI पेपर लीक होने के पक्के सबूत थे। मैंने पूर्ववर्ती सरकार के समय SOG को ये सभी सबूत दिए। मैंने जैसे ही सबूत दिए वे सही निकलते गये, जिसके लिए आंदोलन किए, लेकिन पूर्व सरकार की नकल माफिया से सांठगांठ थी। जिसका सबूत पूर्व CM के PSO तक की संलिप्त्ता निकली। हमारी सरकार आने पर फर्जी तरीक़े से बने एसआई और आरपीएससी के सदस्य गिरफ्तार हुए।
मैं राजस्थान के सभी योग्य और होनहार युवाओं को आश्वस्त करता हूं कि न केवल SI भर्ती अपितु, किसी भी परीक्षा में पेपर लीक करने वाला एक भी गुनाहगार बच नहीं पाएगा। भाजपा सरकार युवाओं की मेहनत पर डाका डाल नौकरियों का सौदा करने वाले शातिर सरगनाओं को पाताल से भी ढूंढ निकालेगी। भविष्य में पेपर लीक व नकल को निस्तनाबूद कर होनहार युवाओं का भविषय सुनिश्चित किया जाऐगा।- किरोड़ी लाल
