राजेश कुमावत, indireporter.com
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को बिड़ला ऑडिटोरियम में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह को संबोधित किया।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा की, कक्षा 3 से 8 के विद्यार्थियों के लिए प्रखर राजस्थान 2.0 अभियान का एवं राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की ऑन डिमांड परीक्षा के नवाचार का शुभारंभ किया।
उन्होंने शिक्षक दिवस विशेषांक शिविरा पत्रिका तथा शिक्षक सम्मान पुस्तिका का विमोचन भी किया। इस अवसर पर उन्होंने शिक्षकों को उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्य के लिए शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता हैं।
