राजेश कुमावत indireporter.com
जयपुर बांग्लादेश में मारे गए निर्दोष हिंदू परिवारों की आत्मा शांति के लिए जयपुर के पवित्र गलता तीर्थ में सामूहिक तर्पण किया गया
बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं को वहां के बहुसंख्यक मुसलमानों द्वारा चुन चुन कर बच्चे, महिला, बुजुर्ग पर अत्याचार कर मौत के घाट उतार दिया गया, इन सामूहिक हत्याकांड में बांग्लादेश में लगभग डेढ़ लाख निर्दोष हिंदू अब तक मारे गए हैं, जिनके परिवार में कोई भी नहीं बचा।
ऐसे मृतक हिंदू परिवारों की आत्मा की शांति के लिए बुधवार को जयपुर में “सर्व हिंदू समाज” द्वारा पवित्र गलता तीर्थ में सामूहिक तर्पण किया गया।
सर्व हिंदू समाज की ओर से गलता सरोवर के किनारे हिंदू धार्मिक परंपराओं से मृतक आत्मा की शांति के लिए पंडितों ने अनुष्ठान करवाया इस अनुष्ठान में मारे गए अनगिनत हिंदू परिवारों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण किया गया।
