दीपक शर्मा, indireporter.com
पाली। गणेश चतुर्दशी महापर्व के अवसर पर घरों में स्थापित मिट्टी की गणपति प्रतिमाओं का 10 दिन तक का गाजे बाजे के साथ पूजा-अर्चना कर अनंत चतुर्दशी के अवसर पर जलाशयों में विसर्जन किया जा रहा है।
वही बारिश के बीच पंडालो में मिट्टी की प्रतिमा का तालाबो में विसर्जन किया जा रहा है, जबकि घरों में स्थापित भगवान गणेश की छोटी प्रतिमाओं को मिट्टी के गमले में या खेतों में बने होद में विसर्जन किया गया। लगभग 3:00 बजे जुलूस के रूप में रवाना हुआ । श्रद्धालु गणपति बाबा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ के नारे लग रहे थे, साथ में पुष्प वर्षा हो रही थी। कई श्रद्धालुओं ने गणेश विसर्जन यात्रा के दौरान तो नोटों की बारिश कर दी।
भगवान इंद्र देव गणेश शोभा यात्रा पर मेहरबान रहे, आज दिन भर से अनंत चतुर्दशी के उपलक्ष में गणेश विसर्जन का आयोजन किया जा रहा है यह मध्य रात्रि तक चलेगा डीजे वह ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस में युवक युवती मस्ती में नाचते हुए चल रहे थे
महिलाएं संगठन धर्म भूमि का सांस्कृतिक वेशभूषा का अच्छा प्रदर्शन रहा है इसको लेकर पुलिस प्रशासन सुरक्षा की दृष्टि से चप्पा चप्पा पर तैनात रहे।
