दीपक शर्मा, Indireporter.com
डेयरी बूथों के निरीक्षण के दौरान पाये गये तम्बाकू उत्पाद
डेयरी बूथ संचालकों को तम्बाकू उत्पाद नहीं बचेने हेतु किया पाबन्द
डेयरी बूथों से हटवाये तम्बाकू उत्पाद, उल्लंघन करने वालों के होगें लाईसैन्स रद्द
पाली, 19 जून। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग,पाली के अधीन राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ द्वारा पिछले कुछ दिनों से लगातार पाली शहर में संचालित विभिन्न डेयरी बूथों का सघन निरीक्षण किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विकास मारवाल ने बताया कि जिला तम्बाकु नियंत्रण प्रकोष्ठ के अधिकारियों द्वारा पाली शहर में पिछले कुछ दिनों से लगातार डेयरी बूथों का निरीक्षण कर डेयरी बूथों से तम्बाकू उत्पाद हटवाये गये हैं, बूथ संचालकों को भविष्य में तम्बाकू उत्पादों का विक्रय नहीं करने हेतु पाबन्द भी किया गया है।
डेयरी बूथों पर तम्बाकू उत्पाद बेचने पर फूड लाईसैन्स रद्द कर दिये जायेंगे।
