दीपक शर्मा indireporter.com
विद्युत चाक व मिट्टी गूथने की मशीनों का हुआ निःशुल्क वितरण
माटी कला बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल राज ने किया वितरण
पाली। माटी कला बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल राज द्वारा प्रजापत समाज छात्रावास में जिले के 63 मिट्टी कला कारीगरों को निःशुल्क 63 विद्युत चाक व 63 पदचाप मशीनों का वितरण किया गया
बजट घोषणा वर्ष 2025_ 26 के तहत राज्य में 2000 कारीगरों को रोजगार योजना के तहत निःशुल्क मशीन वितरण किया जाना था इसी योजना के अंतर्गत माटी कला बोर्ड द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्र प्राप्त किए गए थे जिसमे से जिले के कुल 63 कारीगरों का चयन कर 10 दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान कर 63 विद्युत चाक व 63 पदचाप मशीनों का वितरण व प्रशिक्षित कारीगरों को अनुभव प्रमाण पत्र प्रदान किया गए मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि राजस्थान सरकार की रोजगार योजना में वित्त मंत्रालय के सहयोग से संपूर्ण राज्य में 2000 कारीगरों को रोजगार प्रदान करने की मंशा से इन मशीनों का मुफ्त वितरण किया जा रहा है
कार्यक्रम में पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व सभापति महेन्द्र बोहरा, सुनील भंडारी, नारायण कुमावत, परमेंद्र सिंह सहित प्रजापत समाज के लोगों सहित लाभान्वित महिलाएं व पुरुष मौजूद रहे।
