महेश आचार्य, indireporter.com
बीकानेर। कांग्रेस के दिग्गज नेता रामेश्वर डूडी का हुआ निधन
विदेश में सड़क दुर्घटना में हुए घायल के बाद दो साल से डूडी ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, बाद में वे कोमा में. चले गए थे ।
नोखा के बिरमसर गांव में रामेश्वर डूडी का जन्म. हुआ था। कांग्रेस के बड़े नेताओं में गिने जाते थे डूडी.नोखा पंचायत समिति के अध्यक्ष प्रधान का चुनाव जीतकर राजनीति में रखा था कदम.दो बार जिला प्रमुख, एक बार सांसद और एक बार रहे थे विधायक,नोखा विधानसभा क्षेत्र से MLA निर्वाचित होकर कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष बने थे डूडी. रामेश्वर डूडी की धर्मपत्नी सुशीला डूडी वर्तमान में नोखा विधायक. है।
रामेश्वर डूडी के निधन का समाचार सुनकर नोखा क्षेत्र शोक में डूबा. कांग्रेस की राज्य ओर केंद्र की राजनीति में रामेश्वर डूडी के बड़े नेताओं से संबंध थे. आज सुबह 11 बजे बीकानेर पूगल रोड़ बगेची में होगा अंतिम संस्कार. नोखा और राजस्थान में साहब के नाम से लोकप्रिय थे रामेश्वर डूडी.
