राजेश कुमावत, indireporter.com
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने अंता में भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन के समर्थन में किया विशाल रोड शो
कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भैया के समर्थन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत विधायक दल के नेता टीकाराम जूली सहित वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने किया जमकर प्रचार
अंता की जनता में एक ही बात, जीते ईमानदार, क्षेत्र का हो विकास
किसान वर्ग के श्री मोरपाल सुमन करेंगे अंता की समस्याओं का समाधान
कल तक गला काटने वाले आज पैसे बांट रहे हैं, जनता सबक सिखाएगी
अंता की जनता का विश्वास श्री मोरपाल सुमन के साथ
बारां। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि अंता विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन स्थानीय होने के साथ ही सच्चे और ईमानदार व्यक्ति हैं। इस विधानसभा क्षेत्र का विकास श्री मोरपाल सुमन करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सरकार बनते ही हमने पांच साल के विकास का रोडमैप तैयार किया। हमारी सरकार ने राजस्थान के हर विधानसभा क्षेत्र को दो बजटों में विकास की सौगातें दी हैं।
मुख्यमंत्री ने अजीतपुरा बालाजी से सीएडी चौराहा, पीडब्ल्यूडी तिराहा होते हुए ब्रह्मपुरी बालाजी तक अंता विधानसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन के समर्थन में विशाल रोड शो किया। जिसमें जगह-जगह आमजन, कार्यकर्ताओं और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने घरों की छतों से और दुकानों के बाहर खड़े होकर उत्साह और उमंग से मुख्यमंत्री के साथ रथ में सवार सभी विशिष्टजनों का फूलों की वर्षा कर एवं माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और आमजन ने ‘माटी का एक ही लाल, मोरपाल-मोरपाल’ के नारे लगाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा था। हमारी सरकार ने भी किसानों को सम्मान निधि देने का काम किया है। कांग्रेस ने कभी भी इस प्रकार के कार्य नहीं किए। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने प्रदेश के पशुपालकों को डेढ़ लाख रूपए तक की गोपाल क्रेडिट कार्ड जैसी महत्वपूर्ण योजना दी। पिछली सरकार में 19 में से 17 पेपर लीक हुए, लेकिन हमारी सरकार के 22 माह के कार्यकाल में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ। हमने 91 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए हैं और डेढ़ लाख विभिन्न पदों पर भर्तियां प्रक्रियाधीन हैं। उन्होंने कहा कि यह सरकार युवाओं के हित में कार्य कर रही हैं। पूरे पांच साल में चार लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का हमारा लक्ष्य है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने पहले वर्ष में राइजिंग राजस्थान समिट का आयोजन कर 35 लाख करोड़ रुपए के एमओयू किए, जिससे युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार युवाओं को स्वरोजगार के लिए भी कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध करवा रही है। हमने आंगनबाड़ी की बहनों का मानदेय बढ़ाया, वहीं महिला सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जो काम पांच साल में नहीं कर सकी वह हमने 22 माह के कार्यकाल में करके दिखाया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान में डबल इंजन की सरकार निरंतर विकास कर रही है।
भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने रोड शो समाप्ति के पश्चात विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि मांगरोल-सीसवाली, अंता-सांगोद के सड़क कार्य हमारे समय में हुए। सरकारी कॉलेज बना, खेमजी महाराज तालाब का सौंदर्यीकरण हुआ। सभी ग्राम पंचायतों में गौरव पथ बने तथा सीनियर सेकैण्डरी स्कूल भी बनाए गए। किसानों का कर्ज हमने माफ किया। इस क्षेत्र में विभिन्न पेयजल संबंधी परियोजनाएं भी प्रगति पर हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने अंता की जनता से भाजपा प्रत्याशी श्री मोरपाल सुमन को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
रोड शो में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, सांसद श्री दुष्यंत सिंह, जिला अध्यक्ष श्री नरेश सिकरवार सहित विधायकगण और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व आमजन मौजूद रहे।
