By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Indi Reporter (Hindi)

|| India & Beyond: Stories Shaping Our World

Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • भारत
  • विदेश
  • अपराध
  • खेल
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • सकारात्मक खबर
  • संपादकीय
Reading: “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” गंगा दशमी के अवसर पर शरू: जोराराम कुमावत
Share
Font ResizerAa
Indi Reporter (Hindi)Indi Reporter (Hindi)
  • व्यापार
  • राजस्थान समाचार
  • अपराध समाचार
  • भारत समाचार
  • सकारात्मक खबर
  • भोजन & जीवनशैली
  • मनोरंजन
  • पर्यावरण
  • राजनीति
  • शिक्षा
Search
  • Home
  • Categories
    • अपराध समाचार
    • खेल
    • जयपुर समाचार
    • तकनीकी
    • धार्मिक समाचार
    • पर्यावरण
    • भारत समाचार
    • भोजन & जीवनशैली
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • राजनीति
    • दुनिया की राजनीति
    • भारतीय राजनीति
    • राजस्थान समाचार
    • विज्ञान
    • विश्व समाचार
    • व्यापार
    • अर्थव्यवस्था
    • भारत व्यापार
    • विश्व व्यापार
    • शेयर बाजार
    • शिक्षा
    • सकारात्मक खबर
    • संपादकीय
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
Have an existing account? Sign In
Follow US
Indi Reporter || India & Beyond: Stories Shaping Our World Sites > Indi Reporter (Hindi) > Blog > राजनीति > दुनिया की राजनीति > “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” गंगा दशमी के अवसर पर शरू: जोराराम कुमावत
खेलतकनीकीदुनिया की राजनीतिपर्यावरणयात्राराजस्थान समाचार

“वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” गंगा दशमी के अवसर पर शरू: जोराराम कुमावत

Rajesh Kumawat
Last updated: May 25, 2026 12:54 pm
Rajesh Kumawat Published May 25, 2026
Share
SHARE

दीपक शर्मा, पाली indireporter.com

Contents
कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने सोमवार को प्रातः व्यास सर्कल से हरी झंडी दिखाई और अभियान का शुभारंभ किया। वंदे गंगा प्रभात फेरी व्यास सर्किल से अम्बेडकर सर्किल तक निकली गयी। इस अवसर पर उन्होंने सम्बोधित करते हुये कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा है कि जल का संरक्षण हो व आमजन जल के लिये जागरूक बने व उसका सद्उपयोग करे। इसके लिये ही राज्य सरकार ने इस अभियान को प्रांरभ किया है। इस अवसर पर उन्होंने फेरी को हरी झंडी दिखायी जल बचाने की व संरक्षित रखने की शपथ भी दिलायी। इस अवसर पर जिला कलक्टर मौजूद रहे व पूर्व सभापति महेन्द्र बोहरा आदि वक्ताओं ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर जिला परिषद सीईओ मुकेश चौधरी अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, पुखराज पटेल, त्रिलोक चौधरी, स्काउट गाईड व बडी संख्या में बच्चे मौजूद रहे।कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने व जिला कलक्टर व पूर्व सभापति महेन्द्र बोहरा ने लाखोटिया उद्यान में हाथ में झाडू लेकर सफाई की व श्रमदान किया, इसके साथ ही अन्य स्वच्छता गतिविधियां आयोजित हुयी। इस अवसर पर जिला स्तरीय अधिकारी नगर निगम व आमजन मौजूद रहे।लाखोटिया में कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत के सानिध्य में जल के बारे में जागरूकता के लिये वंदे गंगा कलश यात्रा अटल वाटिका से गउ घाट तक निकाली गयी। आयोजित कलश यात्रा में महिलाओं ने जल संरक्षण की अलख जगायी। साथ ही स्थानीय उत्पादों से संबंधित प्रशिक्षण, प्रदर्शनी एवं विक्रय कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका अवलोकन मंत्री कुमावत, सचिव पी रमेश, आदि ने किया।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री कुमावत ने विधिवत रूप से मंत्रोउच्चार के साथ जल पूजा अर्चना की । साथ ही इस अवसर पर पीपल पूजन, दीप प्रज्जवलन, एवं रंगोली का आयोजन हुआ। इसके बाद कैबिनट मंन्त्री कुमावत व अन्य अतिथियों ने पीपल पौधा वितरण तथा पीपल पौधारोपण किया गया।इस अवसर पर प्रभारी सचिव पी रमेश, जिला कलक्टर, अतिरिक्त जिला कलटर डॉ बजरंग सिंह, सीईओं मुकेश चौधरी, एसीईओ महेन्द्र मेहता, सभी जिला स्तरीय अधिकारी, उपखंड अधिकारी व अन्य संबधित कार्मिक मौजूद रहे।

’जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान, जल संरक्षण जन अभियान का आगाज, आयोजित हुयी विभिन्न गतिविधियां,’
’मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा की जल का हो सद्उपयोग रखे संरक्षित – कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत’
’प्रभारी सचिव पी रमेश व जिला कलक्टर व अन्य रहे मौजूद’

पाली, 25 मई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुसार ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ का सोमवार को गंगा दशहरा के अवसर पर आगाज हुआ। अभियान आज से प्रांरभ होकर विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून तक चलेगा अभियान में प्रत्येक दिन विभिन्न विभागों की विविध गतिविधियां आयोजित होगी।

’कैबिनेट मंत्री कुमावत ने प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाई’

कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने सोमवार को प्रातः व्यास सर्कल से हरी झंडी दिखाई और अभियान का शुभारंभ किया। वंदे गंगा प्रभात फेरी व्यास सर्किल से अम्बेडकर सर्किल तक निकली गयी। इस अवसर पर उन्होंने सम्बोधित करते हुये कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा है कि जल का संरक्षण हो व आमजन जल के लिये जागरूक बने व उसका सद्उपयोग करे। इसके लिये ही राज्य सरकार ने इस अभियान को प्रांरभ किया है। इस अवसर पर उन्होंने फेरी को हरी झंडी दिखायी जल बचाने की व संरक्षित रखने की शपथ भी दिलायी। इस अवसर पर जिला कलक्टर मौजूद रहे व पूर्व सभापति महेन्द्र बोहरा आदि वक्ताओं ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर जिला परिषद सीईओ मुकेश चौधरी अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, पुखराज पटेल, त्रिलोक चौधरी, स्काउट गाईड व बडी संख्या में बच्चे मौजूद रहे।

’कैबिनेट मंत्री कुमावत व अन्य ने हाथो में झाडू लेकर सफाई दिया स्वच्छता का संदेश श्रमदान एवं स्वच्छता गतिविधियां आयोजित’

कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने व जिला कलक्टर व पूर्व सभापति महेन्द्र बोहरा ने लाखोटिया उद्यान में हाथ में झाडू लेकर सफाई की व श्रमदान किया, इसके साथ ही अन्य स्वच्छता गतिविधियां आयोजित हुयी। इस अवसर पर जिला स्तरीय अधिकारी नगर निगम व आमजन मौजूद रहे।

’वंदे गंगा कलश यात्रा निकाली गयी कैबिनेट मंत्री कुमावत ने की शिरकत, प्रभारी सचिव पी रमेश भी रहे मौजूद’

लाखोटिया में कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत के सानिध्य में जल के बारे में जागरूकता के लिये वंदे गंगा कलश यात्रा अटल वाटिका से गउ घाट तक निकाली गयी। आयोजित कलश यात्रा में महिलाओं ने जल संरक्षण की अलख जगायी। साथ ही स्थानीय उत्पादों से संबंधित प्रशिक्षण, प्रदर्शनी एवं विक्रय कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका अवलोकन मंत्री कुमावत, सचिव पी रमेश, आदि ने किया।

’पीपल पूजन, दीप प्रज्ज्वलन, रंगोली व जल पूजा गतिविधियां आयोजित हुयी’

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री कुमावत ने विधिवत रूप से मंत्रोउच्चार के साथ जल पूजा अर्चना की । साथ ही इस अवसर पर पीपल पूजन, दीप प्रज्जवलन, एवं रंगोली का आयोजन हुआ। इसके बाद कैबिनट मंन्त्री कुमावत व अन्य अतिथियों ने पीपल पौधा वितरण तथा पीपल पौधारोपण किया गया।

’कैबिनेट मंत्री कुमावत ने पत्रकार वार्ता में दी जानकारी जल संरक्षण में मीडीया की अहम् भूमिका – कैबिनेट मंत्री कुमावत’

कैबिनेट मंत्री कुमावत ने पत्रकार वार्ता में जल संरक्षण सद्पयोग के बारे में जागरूक कर 5 जून तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी मीडीया को दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुरूप जल संरक्षण की थीम पर यह व्यापक अभियान शुरू किया गया है। 5 जून (विश्व पर्यावरण दिवस) तक जारी रहेंगी। उन्होंने कहा कि किसी भी अभियान को धरातल पर लागू करवाने और आमजन तक पहुंचाने में मीडिया की भूमिका सबसे अहम होती है। उन्होंने अपील की कि मीडिया इस अभियान के संदेश को जन-जन तक ले जा सकती है ,ताकि लोग इससे जुड़ सकें। उन्होंने विगत वर्ष हुए रिकॉर्ड पौधारोपण का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि हमारा दायित्व है कि हम आने वाली पीढ़ी को एक स्वच्छ पर्यावरण, सुरक्षित धरोहर और समृद्ध संस्कृति सौंप कर जाएं। इसके लिए प्रकृति का संरक्षण और व्यापक पौधारोपण बेहद जरूरी है। उन्होने इसे जन जन का अभियान बनाने का आहा्न किया इसमें सभी की भागीदारी हो।

इस अवसर पर प्रभारी सचिव पी रमेश, जिला कलक्टर, अतिरिक्त जिला कलटर डॉ बजरंग सिंह, सीईओं मुकेश चौधरी, एसीईओ महेन्द्र मेहता, सभी जिला स्तरीय अधिकारी, उपखंड अधिकारी व अन्य संबधित कार्मिक मौजूद रहे।

’हेमावास बांध पर वंदे गंगा कार्यक्रम’

’वंदे गंगा जल संरक्षण -जन अभियान 2026 के तहत जल संरक्षण, पर्यावरण ,स्वच्छता एवं प्लास्टिक फ्री होने की शपथ लेते हुए’

बाँध स्थल पर जल पूजन, गंगा आरती का सफल आयोजन हुआ। जल संरक्षण, स्वच्छता, पर्यावरण एवं प्लास्टिक फ्री होने के लिए सभी के द्वारा शपथ ली गई। राठौड़ ने जल के समुचित संरक्षण करने के लिए सभी लोगो को प्रेरित किया। जल के महत्व को समझाया गया। जल की पूजा कर गंगा मैया को गंगा दशहरे के दिन पुष्प अर्पित कर कर सभी के कल्याण की कामना की। कार्यक्रम के दौरान मनीष परिहार मुख्य अभियंता जल संसाधन संभाग जोधपुर के द्वारा लोगो के जल के संग्रहण एवं संरक्षण के लिए विविध उपाय बताए गए।

इसके पश्चात सभी के द्वारा बांध स्थल पर सामूहिक रूप से बांध में से गाद निकाल कर बांध एवं ओवरफ्लो स्थल पर श्रम दान किया गया। तत्पशात् कार्यक्रम स्थल पर जन चौपाल का आयोजन कर जल संरक्षण के लिए समस्त किसानो एवं ग्राम वासियों को जागरूक किया गया।
वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान 2026 का कार्यक्रम सोमवार को हेमावास बांध पर मुख्य अभियंता जल संसाधन संभाग जोधपुर मनीष परिहार, एसई जल संसाधन वृत राम नारायण चौधरी, अधिशासी अभियंता जल संसाधन खंड पाली शंकर लाल राठौड़, सहायक अभियंता जल संसाधन उप खंड पाली बिमला कुमारी, कनिष्ठ अभियंता विनीत सारण, गिरधारी सिंह, घीसू लाल सीरवी, चेना राम चौधरी, भगा राम, अधीक्षक जल उपभोक्ता संगम हेमावास बांघ भंवर लाल, पूर्व पार्षद सुल्तान सहित कमांड क्षेत्र के काफ़ी संख्या में किसान, महिलाएँ एवं युवा किसान उपस्थित रहे।

’’ये कार्यक्रम आयोजित होंगे’’

मंगलवार, 26 मई को नुक्कड नाटकों का आयोजन, संकल्प, हरियालो राजस्थान, ओरण/चारागाहों का चिन्हीकरण, घास बुआई, पौधारोपण, कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान, जल संचजय जल भागीदारी 2.0 पोर्टल पर इन्द्राज, 27 मई को स्थानीय गौशाला, पशु चिकित्सालय, दुग्ध संघ में स्वच्छता अभियान का आयोजन, जिला एवं ब्लॉक स्तर पर धार्मिक, व्यापारिक संगठन, भामाशाह, गणमान्य व्यक्तियों को सूचीबद्धकर जल संरक्षण जन अभियान की गतिविधियों से संबंधित विषय पर विचार विमर्श व संगोष्ठी का आयोजन, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का फील्ड भ्रमण, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अभियान का प्रचार-प्रसार, 28 मई को राजकीय भवनों में स्थित आरटीडब्ल्यूएचएस की साफ सफाई व मरम्मत, रोड साईट पौधारोपण, सीएसआर कार्यशाला, मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के अनुमोदित कार्याे के गैप फण्डिंग, जल उपयोग संरक्षण, कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान के तहत कार्याे का लोकार्पण व नवीन स्वीकृति, औद्योगिक संस्थानों, निजी एवं सरकारी कार्यालयों को ग्रीन ऑफिस इनिशियेटिव, एनर्जी ओडिट, ग्रीन बजट की जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी।

You Might Also Like

नेशनल पेसापालो प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन शुरू

राज्यपाल ने राधा माधव मंदिर में ब्राह्मण बटुको का करवाया पवित्र “यज्ञोपवीत संस्कार”

श्री कल्याण सिंह शेखावत रॉयल मेमोरियल बालिका छात्रावास का उद्घाटन

श्रीकृष्णा गोस्वामी भट्ट तेलंग समाज की ओर से दुर्गापुरा गौशाला में 51 कुंडीय पुरुषोत्तम महायज्ञ

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के साथ शैक्षिक महासंघ कि समझौत वार्ता, विरोध आंदोलन स्थगित

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
अपराध समाचारराजस्थान समाचार

राजस्थान सहित तीन राज्य में भाजपा की सरकारे, खुलेआम हो रही है ‘गो तस्करी’ धौलपुर में 31 गोवंश बरामद, गो तस्कर फरार

Rajesh Kumawat Rajesh Kumawat May 8, 2024
विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर “नजर फोटो एग्जिबिशन” का पोस्टर विमोचन
स्वतंत्रता दिवस पर स्कूली बच्चों ने शौर्य एवं वीरता का किया प्रदर्शन मुख्यमंत्री ने किया ध्वजारोहण
JKJ ज्वेलर्स के इनकम टैक्स की रेड, भारत के 20 शहरों मैं इनकम टैक्स के छापे , जयपुर स्थित निजी आवास पर सुबह 7:00 बजे से चल रही हैं कार्यवाही।
भारत में पहली बार प्राइवेट स्काई ड्राइविंग शुरू, पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दिखाई हरी झंडी

Categories

  • राजनीति
  • व्यापार
  • भारत
  • विश्व समाचार
  • Science
  • राजस्थान
  • अपराध समाचार
  • सकारात्मक समाचार

About US

Indi Reporter aims to be your go-to destination for staying informed about the latest developments, trends, and stories that matter most.
Quick Links
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Terms of use
Quick Links
  • Support Us
  • Join Us
  • Advertisement
  • Editorial

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Indi Reporter. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?