दीपक शर्मा, indireporter.con
नए खुले मेडिकल कॉलेज में अब तक सबसे अधिक देहदान पाली में
सोजत सिटी की संजू देवी माली की देह का किया दान
पाली, प्रदेश में पाली के साथ खुले मेडिकल कॉलेज में अब तक सबसे अधिक देहदान हुए है। शनिवार को भी एक देहदान हुआ।
मेडिकल कॉलेज पाली में सोजत सिटी निवासी संजू देवी माली पुत्री प्रकाशजी के परिजनों ने संत रामपाल जी महाराज की प्रेरणा से प्रेरित होकर मेडिकल छात्रों के शोध के लिए देहदान किया। जिला सेवादार सोहन पंवार पाली ने बताया कि संत रामपाल जी महाराज के तत्वाधान में सतलोक आश्रम सोजत में होने वाले समागम में सैकड़ों यूनिट रक्तदान किया जाता हे और देहदान के संकल्प पत्र भी पारिवारिक सहमति से भरे जाते हे। संजू देवी द्वारा भी देहदान का संकल्प पत्र भरा गया था, उसी के अनुसार पारिवारिक सहमति से आज मेडिकल कॉलेज पाली में देहदान किया गया।
परिवार के सदस्य भाई पीयूष और अंकित ने देहदान से पूर्व संजू देवी की आंखों को भी नेत्रदान करने का आग्रह किया जिस पर नेत्रदान टीम द्वारा उनकी आंखों का दान प्राप्त किया । इस नेत्रदान से दो दृष्टि बाधित दुनिया देख सकेंगे ।
इस प्रकार शरीर का अंत हो जाने पर नेत्रदान और देहदान करने पर बड़ा पुण्य प्राप्त होता है।
दिवंगत के भाई अंकित,पीयूष, महेंद्र माली, माता शायरी देवी, मामी उषा देवी, मासी सुखिया देवी, मामा जवरीलाल, सोहन पंवार, पवन दास ने देहदान व नेत्रदान को महान बताया। उन्होंने कहा कि संजू के नेत्र अमर हो गए।
संजू के मामा जवरीलाल ने बताया कि यह संत रामपाल जी महाराज की प्रेरणा से ही संभव हुआ हे जिस कारण इस देहदान से बेहतर चिकित्सक बनेंगे।
मेडिकल कॉलेज शरीर रचना विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सुरेश चौधरी ने दिवंगत को नमन किया। देहदान के लिए परिजनों का आभार जताया।
