By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Indi Reporter (Hindi)

|| India & Beyond: Stories Shaping Our World

Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • भारत
  • विदेश
  • अपराध
  • खेल
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • सकारात्मक खबर
  • संपादकीय
Reading: पूर्व DGP से लेकर कांस्टेबल तक अपने हक को लेकर एक साथ करेंगे संघर्ष
Share
Font ResizerAa
Indi Reporter (Hindi)Indi Reporter (Hindi)
  • व्यापार
  • राजस्थान समाचार
  • अपराध समाचार
  • भारत समाचार
  • सकारात्मक खबर
  • भोजन & जीवनशैली
  • मनोरंजन
  • पर्यावरण
  • राजनीति
  • शिक्षा
Search
  • Home
  • Categories
    • अपराध समाचार
    • खेल
    • जयपुर समाचार
    • तकनीकी
    • धार्मिक समाचार
    • पर्यावरण
    • भारत समाचार
    • भोजन & जीवनशैली
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • राजनीति
    • दुनिया की राजनीति
    • भारतीय राजनीति
    • राजस्थान समाचार
    • विज्ञान
    • विश्व समाचार
    • व्यापार
    • अर्थव्यवस्था
    • भारत व्यापार
    • विश्व व्यापार
    • शेयर बाजार
    • शिक्षा
    • सकारात्मक खबर
    • संपादकीय
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
Have an existing account? Sign In
Follow US
Indi Reporter || India & Beyond: Stories Shaping Our World Sites > Indi Reporter (Hindi) > Blog > अपराध समाचार > पूर्व DGP से लेकर कांस्टेबल तक अपने हक को लेकर एक साथ करेंगे संघर्ष
अपराध समाचारखेलतकनीकीमनोरंजनयात्राराजस्थान समाचारशिक्षासकारात्मक खबर

पूर्व DGP से लेकर कांस्टेबल तक अपने हक को लेकर एक साथ करेंगे संघर्ष

Rajesh Kumawat
Last updated: January 12, 2026 1:57 pm
Rajesh Kumawat Published January 12, 2026
Share
SHARE

राजेश कुमावत, indireporter.com

पूर्व सैनिक संगठन की तर्ज पर पूर्व पुलिस कर्मी हो रहे एकजुट

राजस्थान सेवानिवृत पुलिस कल्याण संस्थान का वर्ष 2026 नववर्ष स्नेह मिलन कार्यक्रम राजधानी जयपुर, गांधी पथ स्थित लग्जरी रिसॉर्ट मान पैलेस में आयोजित

सामूहिक प्रयास से राजस्थान में हो रहे पूर्व पुलिस कर्मी एकजुट ताकि एक दूसरे की दुख तकलीफ को समझे और साझा प्रयास से उचित समाधान निकाले।
संस्थान में सेवानिवृत कांस्टेबल से लेकर उच्च अधिकारी जिनमें रिटायर्ड डीजीपी भी शामिल है, यह सभी, बिना किसी प्रोटोकॉल और भेदभाव के एक जाजम पर बैठकर अपना सुख दुख आपस में साझा कर रहे हैं और वह भी लगातार।
राज्य सरकार से विधिवत मान्यता प्राप्त संगठन राजस्थान सेवानिवृत पुलिस कल्याण संस्थान के द्वारा करीब 30 वर्षों से यह कार्य सभी सेवानिवृत कर्मी अनवरत रूप से कर रहे हैं।
कार्यक्रम का आयोजन वृहद स्तर पर किया गया जिसमें मुख्य संरक्षक श्री जसवंत सम्पत राम (सेवानिवृत महानिदेशक पुलिस) ,प्रदेशाध्यक्ष श्री रिछपाल सिंह पूनिया (सेवानिवृत अति. पुलिस अधीक्षक) ,प्रदेश सचिव श्री सुखदेव व्यास (सेवानिवृत संस्थापक अधिकारी) जयपुर महानगर के अध्यक्ष श्री मोहन लाल दादरवाल ( सेवानिवृत अति. पुलिस अधीक्षक)एवं जयपुर महानगर के सचिव लाल बहादुर (सेवानिवृत अति.प्रशासनिक अधिकारी) उपस्थित रहे।
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस महकमे के तकरीबन सभी पूर्व बड़े अधिकारी शामिल हुए जिनमें पूर्व डीजीपी एवं वर्तमान संसद श्री हरीश मीणा, पूर्व डीजीपी श्री पी.के. तिवाड़ी , श्री
मनोज भट्ट, श्री ओमेंद्र भारद्वाज, श्री
उमेश मिश्रा , श्री आर. पी. मेहरड़ा (सभी पूर्व डीजीपी), पूर्व डीजीपी एवं वर्तमान में मुख्य सूचना आयुक्त राजस्थान श्री एम. एल. लाठर , श्री गुरुशरण राय एवं महेंद्र चौधरी सेवानिवृत महानिरीक्षक पुलिस,पश्चिम बंगाल केडर के सेवानिवृत IPS, श्री के.एम. बुनकर, जयपुर महानगर के सदस्य गण तथा सभी जिलों एवं संभागों के अध्यक्ष व उनकी कार्यकारिणी के सदस्य शामिल हुए। इनके साथ ही श्री लक्ष्मण गौड़, श्री सवाई सिंह एवं श्री सुरेंद्र चौधरी पूर्व आइपीएस अधिकारी उपस्थित रहे।
गौरतलब है की संस्थान के मुख्य उद्देश्य में खास तौर पर पुलिस विभाग से सेवानिवृत अधिकारियों एवं कार्मिकों के सेवा से संबंधित अनिर्णीत प्रकरण जैसे पेंशन , ग्रेच्युटी, कम्यूटेशन, बीमा क्लेम,GPF आदि का त्वरित गति से निपटारा करना है। साथ ही साथ में कार्मिक की मृत्यु की दशा में परिवार को ढांढस बंधाना,मृतक की पत्नी अथवा आश्रित वयस्क/ अविवाहित पुत्र, पुत्री को नियमानुसार शीघ्र नौकरी दिलाना,गंभीर बीमारी की अवस्था में अस्पताल प्रबंधन से संपर्क कर इलाज की पुख्ता व्यस्था करना भी शामिल है।
कार्यक्रम को प्रासंगिक बनाए रखने के लिए कार्यक्रम में शामिल सभी पूर्व डीजीपी गण ने संगठन को अपने स्तर पर हर संभव सहयोग करने का सामूहिक प्रण लिया।
संस्थान की भावी योजनाओं में शुमार सेवानिवृत कार्मिक अथवा उसके आश्रित परिवारजन के ठहरने के लिए हर जिला मुख्यालयों पर विश्राम स्थल निर्माण हेतु भूमि/ भवन की व्यवस्था करना एवं साथ ही साथ में सैनिक कल्याण बोर्ड की तर्ज पर पुलिस कल्याण बोर्ड का गठन कराना है।
इस विशेष राज्य स्तरीय कार्यक्रम में संस्थान के मुख्य संरक्षक श्री जसवंत संपतराम का संबोधन आकर्षण का केंद्र रहा जिसे सभी उपस्थित सदस्यों ने पूरी तल्लीनता से सुना । संवाद कार्यक्रम का अंत राष्ट्रगान एवं भारत माता की जयजयकार के बाद हुआ।
अंत में सुरुचि भोजन का सभी आमंत्रित सदस्यों ने लुत्फ उठाया।

You Might Also Like

गौसेवक 140 वर्षीय संत “काली कमली वाले बाबा” के अंतिम दर्शन

पूर्व केंद्र मंत्री एवं किसान नेता राजेश पायलट को किया याद

भव्य कलश यात्रा के साथ आत्मरक्षा के लिए तलवारबाजी

शिक्षकों का रुका हुआ वेतन दिलाने की मांग को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय का ज्ञापन

क्षेत्रीय सरगरा समाज की प्रतिभाओं का सम्मान

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
Uncategorizedखेलजयपुर समाचारतकनीकीभोजन & जीवनशैलीमनोरंजनयात्राराजस्थान समाचारसकारात्मक खबर

विश्व ओलंपिक दिवस पर राम सिंह शेखावत, गोपाल सैनी, फिल्म निर्माता मंजूर अली का हुआ सम्मान

Rajesh Kumawat Rajesh Kumawat June 24, 2025
धार्मिक स्थल श्री बंधे के बालाजी मंदिर में, नेताजी ने अपने मृतक पूर्वजों सहित साई की मूर्ति लगाई
JEE एडवांस्ड रिजल्ट 2024: वेद लाहोटी ने बनाया रिकॉर्ड, द्विजा धर्मेशकुमार पटेल Girls में चमकीं
स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए, विद्युत चाक व मिट्टी गूथने की मशीनों का निशुल्क वितरण
रेगिस्तान में बहने लगी लूणी नदी, अजमेर सहित कई जिलों में बाढ़ के हालात

Categories

  • राजनीति
  • व्यापार
  • भारत
  • विश्व समाचार
  • Science
  • राजस्थान
  • अपराध समाचार
  • सकारात्मक समाचार

About US

Indi Reporter aims to be your go-to destination for staying informed about the latest developments, trends, and stories that matter most.
Quick Links
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Terms of use
Quick Links
  • Support Us
  • Join Us
  • Advertisement
  • Editorial

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Indi Reporter. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?