राजेश कुमावत ,indireporter.con
भारतीय वायु सेना का AN-32 विमान असम के जोरहाट एयरबेस पर हादसे का शिकार हो गया है। विमान में लैंडिंग के बाद आग लग गई। एयर बेस पर मौजूद फायर ब्रिगेड और इमरजेंसी टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विमान लैंडिंग स्ट्रिप पर लैंड नहीं कर सका था, बल्कि एयरबेस की उबड़-खाबड़ और घास वाले हिस्से में उसकी लैंडिंग हुई। जानकारी के अनुसार वायु सेना का ये विमान अपनी नियमित उड़ान पर था। जोरहाट एयरबेस पर लैंडिंग के समय विमान में धमाका हुआ और आग लग गई। इसके बाद विमान बीच से दो हिस्सों में बंट गया। विमान में सवार क्रू और अन्य वायु सैन्य कर्मियों की स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। भारतीय वायुसेना घटना की जांच में जुट गई है।lयह एयरक्राफ्ट AN-31 कार्गो प्लेन था, जिसका इस्तेमाल सामान पहुंचाने के लिए किया जाता था. यह हादसा तब हुआ जब एयरक्राफ्ट एयरबेस पर लैंड करने की कोशिश कर रहा था। IAF ने कहा कि घटना स्थल पर बचाव और जांच का काम चल रहा है। जोरहाट एयर फोर्स स्टेशन पूर्वोत्तर में भारतीय वायु सेना के प्रमुख ठिकानों में से एक है। ये असम और इस पूरे क्षेत्र में हवाई अभियानों में अहम भूमिका निभाता है।
वायुसेना का विमान क्रैश में पायलट समेत 5 जवान सवार थे। इनमें स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीरवायु दानिश आलम शामिल हैं। हादसे के बाद जिनकी कोई जानकारी नहीं है।
