राजेश कुमावत, indireporter.com
जयपुर । फिरदोस मस्जिद, भट्टा बस्ती में ईटं से बनी दीवार गिरने से कई लोग घायल,
जयपुर: शहर के भट्टा बस्ती इलाके में स्थित फिरदोस मस्जिद में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद एक बड़ा हादसा हो गया। मस्जिद के वजूखाने के पास बनी दीवार अचानक गिरने से कई नमाजी लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मस्जिद परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जुमे की नमाज खत्म होने के बाद लोग मस्जिद से बाहर निकल रहे थे और कुछ लोग वजूखाने के पास मौजूद थे। उसी दौरान वहां की दीवार अचानक भरभराकर गिर पड़ी, जिसकी चपेट में कई लोग आ गए।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और कांवटिया अस्पताल पहुंचाया। अधिकांश लोगों को हल्की-फुल्की चोटें आइ .जिसका अस्पताल में इलाज जारी है।
