दीपक शर्मा, indireporter.com
गांवशाही गैर में जमकर नाचे गेरिए, नगर निगम की ओर से सूरजपोल चौराहे पर हुआ आयोजन
पाली 12 मार्च शीतला माता मेले के दूसरे दिन हर साल की तरह शहर के सूरजपोल चौराहे पर गांव शाही गैर का आयोजन हुआ, नगर निगम और प्रशासन की ओर से आयोजित इस गैर में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, पूर्व सांसद पुष्प जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी, भाजपा किसान मोर्चा के दिग्विजय सिंह उपस्थित रहे, शाम 6:00 बजे गैर नृत्य शुरू हुआ, जिसमें विभिन्न समाज के गैर नृत्यकौ ने विभिन्न प्रकार के सवांग रचकर भाग लिया, जिसमें गाछी समाज सीरवी समाज, प्रजापत माली समाज के लोगों और युवा, बच्चों ने ढोल थाली की थाप पर पैरों में घुंघरू बांध के गैर नृत्य किया, कार्यक्रम में श्रेष्ठ वेशभूषा नृत्य, करने वालों को सम्मानित किया, गैर नृत्य देखने सैकड़ो लोगों की भीड़ रही, कार्यक्रम की व्यवस्था में नगर निगम के आयुक्त नवीन भारद्वाज, विद्युत व्यवस्था के जितेंद्र सोनी, नगर निगम के प्रभारी श्याम कुमार, सहित लोगों का सहयोग रहा, कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र परिहार ने किया
