दीपक शर्मा, indireprter.com
पाली 26मार्च गुरुवार
सनातन धर्म के प्रेरणादायक व जन जन के आराध्य मर्यादा पुरषोत्म भगवान श्रीराम की भव्य शौभायात्रा आज रामनवमी के मोके पर शहर के रघुनाथ मंदिर से शहर के भीतरी क्षैत्रो मे करीब 150 झांकीयों को प्रदर्शित करते हुए हजारों राम भक्तो द्वारा रामधुन गाते हुऐ पानी दरवाजा सर्राफा बाजार पल्लीवालो का बास गणेश चौक उदयपुरीयां बाजार राणा प्रताप चौक पुरानी सब्जी मंडी धान मंडी होते हुए पटवा बाजार ओर फतेहपुरीयां बाजार होते हुए। समापन स्थल की ओर पहुंची. राम दरबार का भक्तो ने जगह जगह फूल बरसा कर स्वागत किया ओर दर्शन लाभ लिया.
राम जानकी शौभायात्रा पूर्व मे 1988 से 10 झांकीयों के माध्यम से समिती गठन कर शुरुआत की गई थी.
जो समय के बदलते दौर मे आज विशालता के साथ सैकडो झांकीया अखाडे ओर बैड बाजो के साथ निकाली जा रही है.
वही इस मौके पर कानून व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन का भारी लवाजमा / जाब्ता आला अधिकारीयों की मौजूदगी मे पुरे जूलूस के दौरान साथ रहा।
वही रामनवमी समिती के अग्रणी शंकर भाशा कमल किशोर गोयल नरदेव आर्ये रमेश गोयल राजेश्वरी गोयल द्वारा शुरुआत की गई थी. जो आज के दौर मे भावेश सोनी कुशल शर्मा प्रवीण कुमार भैरु सिंह राजपुरोहित महेश वैष्णव अशोक बंजारा गौरव शर्मा श्रवण रावल आंनद स्वरुप गुप्ता सहित समिती सदस्य व्यवस्था बनाने मे जुटे हुए थे. रूई कटला व्यापार मंडल की ओर से भगवान श्री राम की किताब देकर जुलूस का भव्य स्वागत किया गया विभिन्न संस्थाओं की ओर से छाछ लस्सी शरबत वितरित किया गया गर्मी की नजाकत को देखते हुए जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया पूर्व विधायक ज्ञानचंद पार्क पूर्व सभापति महेंद्र बोरा समाजसेवी शिव प्रकाश प्रजापत वह अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे

