दीपक शर्मा , indiriportar.com
पाली। सिंधी समाज के आराध्य देव भगवान झूलेलाल की जयंती चेटीचंड महोत्सव के पावन अवसर पर कल सुबह 9 बजे भव्य वाहन रैली jका आयोजन किया, जिसमें झूलेलाल के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा
मण्डल प्रवक्ता जय थावानी ने बताया कि यह विशाल वाहन रैली झूलेलाल मंदिर, सिंधी कॉलोनी से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न झूलेलाल मंदिरों एवं प्रमुख मार्गों से होकर निकलीरैली के दौरान समाजबंधुओं, विभिन्न हिन्दू संगठनों एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा जगह-जगह भव्य स्वागत किया जिससे पूरे शहर में उत्सवमय वातावरण का संचार हुआ
रैली का मार्ग सिंधी कॉलोनी से प्रारंभ होकर पीएनटी कॉलोनी, पुराना हाउसिंग बोर्ड, नया हाउसिंग बोर्ड, रेलवे स्टेशन, गांधी मूर्ति, सूरजपोल, पुनः गांधी मूर्ति, भैरूघाट एवं पानी दरवाजा मार्ग से होते हुए पुनः सिंधी कॉलोनी मंदिर पर समापन हुआ
इस वाहन रैली का मुख्य उद्देश्य शहरभर में निवासरत समाजबंधुओं को चेटीचंड महोत्सव के विविध भव्य कार्यक्रमों में सम्मिलित होने हेतु स्नेहपूर्ण आमंत्रण देना है।
चेटीचंड पर्व को लेकर समाजबंधुओं में अपार उत्साह, श्रद्धा और उमंग का वातावरण बना हुआ है,
