दीपक शर्मा, indireporter.com
सांसद चौधरी के प्रयासों से पाली को मिली अभूतपूर्व सौगात
पाली से दिल्ली नई ट्रेन संचालन को मिली मंजूरी
पाली। पाली सांसद और एक राष्ट्र, एक चुनाव जेपीसी के अध्यक्ष पीपी चौधरी चौधरी के लगातार प्रयासों से पाली जिले को एक बड़ी सौगात मिली गई है। सासंद के अनुरोध पर केन्द्रीय रेल मंत्री ने पाली से दिल्ली तक नई ट्रेन के संचालन को मंजूरी दे दी है। रेलमंत्री द्वारा लिखे गए पत्र के अनुसार यह नई ट्रेन भुज से दिल्ली वाया पाली मारवाड़ के बीच संचालित होगी। सांसद चौधरी ने इस सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि इस नई ट्रेन से पाली मारवाड़ एवं आसपास के क्षेत्र के यात्रियों, व्यापारियों और पर्यटकों को बड़ी सुविधा मिलेगी। हमारे पर्यटन और व्यापार क्षेत्र में अभूतपूर्व वृद्धि होगी। यह निर्णय क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
सांसद ने पूरजारे तरीके से रखी थी मांग: सांसद चौधरी ने पाली से दिल्ली नई रेल सेवा के लिए लगातार प्रयास किया गया। हाल ही में केन्द्रीय मंत्री वैष्णव से हुई मुलाकात ने इस मुद्दे को फिर से रखा था। उन्होंने बताया कि कि पाली, राजस्थान की एक प्रमुख औद्योगिक नगरी होने के साथ ही पर्यटन एवं शैक्षणिक गतिविधियों का प्रमुख केन्द्र है। इसके बावजूद भी पाली जिले का राजधानी दिल्ली से सीधा कोई संपर्क नहीं है। इससे जिले की अनुमानित 30 लाख की आबादी प्रभावित होती है, जिनमें बड़ी संख्या में बड़े व्यवसायी, छोटे व्यापारी और विद्यार्थियों के साथ बड़ी संख्या में प्रवासी राजस्थानी तथा आमजन भी शामिल है। पाली का औद्योगिक प्रोफाइल भी रेलवे कनेक्टिविटी में सुधार की मांग करता है। सांसद चौधरी ने बताया कि सीधी रेला सेवा न होने के कारण यात्रियों को पड़ौसी जिलों के स्टेशनों से गुजरना पडता है जिससे न केवल यात्रा में अतिरिक्त समय लगता है और अधिक खर्च भी वहन करना पड़ता है। सांसद चौधरी ने रेल मंत्री से नई ट्रेन वाया पाली संचालित की जावें, ताकि राजधानी दिल्ली से सीधा जुड़ाव हो सके। उन्होंने कहा कि इससे न केवल जिले के लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा वरन् रेल मंत्रालय के राजस्व भी भारी इजाफा होगा।
सांसद चौधरी के अनुरोध पर पाली को मिली इस सौगात पर आमजन, जनप्रतिनिधियों के साथ ही व्यापारी वर्ग में बड़ा ही उत्साह है। लंबित मांग पूरा होने पर सभी ने पाली सांसद और प्रधानमंत्री एवं केन्द्रीय रेल मंत्री के प्रति अपना आभार जताया है।
