दीपक शर्मा, indireporter.com
भव्य होगा हिन्दू शँखनाद शसक्त होगा हिन्दू समाज-किशन प्रजापत ।
विश्व हिन्दू परिषद के द्वारा आगामी 21 सितम्बर को पाली शहर में होगा हिन्दू शँखनाद कार्यक्रम ।
प्रचार प्रमुख मनीष सेन ने बताया कि कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बजरंग दल राष्ट्रीय सह संयोजक किशन प्रजापत ने कहा कि हिन्द शँखनाद हिन्दू समाज का शँखनाद है वर्तमान में चल रही समाज मे व्याप्त बुराइयों को झड़ से समाप्त करना होगा पाली शहर व उसके पास पनप रही बुराइयां अनैतिक गतिविधियों को समाप्त करना पड़ेगा लव जिहाद को झड़ से खत्म करना पड़ेगा, हिन्दू बहन बेटियों की रक्षा करनी पड़ेगी, गो माता की रक्षा करनी पड़ेगा इसके लिए समाज को जाग्रत करना पड़ेगा इसके लिए आगामी 21 सितम्बर को बड़ा कार्यक्रम पाली विभाग मे हिन्दू शँखनाद कार्यक्रम किया जाएगा ।
कार्यक्रम में विहिप के केंद्रीय सह मंत्री शंकर गायकर, बजरंग दल राष्ट्रीय संयोजक नीरज दौनेरिया, भोपाल से साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर,व्रन्दावन से साध्वी दीदी समाहिता , कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे ।
कार्यक्रम 21 सितम्बर रविवार प्रातः 11.30 बजे पाली शहर के अणुव्रत नगर मैदान में सम्पन्न होगा ।
सम्बोधित करते हुए प्रान्त सँगठन मंत्री राजेश पटेल ने पाली विभाग के कार्यक्रम की योजना बताई पाली विभाग के 1000 गांवों तक हमे पहुँचना है हर गाँव हर ढाणी से कार्यकर्ता आने चाहिए ।
सोमवार को प्रातः 12.30 बजे पूर्ण विधि विधान से हर गाँव मे जाने वाले श्री फल का विधि विधान से पूजा अर्पण किया गया । पूजा मे किशन प्रजापत, परमेश्वर जोशी,नरेंद्र माछर, रामसुख पायक,रमेश थावानी ने सपत्निक जोड़ो सहित पूजा अर्चना की । पुजा पंडित मुकेश शर्मा,परमेश्वर पाईस्वाल, प्रवीण उपाध्याय ने मंत्रोच्चार के विधि विधान से सम्पन्न कराया ।
कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक विभाग मंत्री शैतान सिंह बिरोलिया ने किया ।
प्रचार प्रमुख मनीष सेन ने बताया कि कार्यक्रम में रामद्वारा खेड़ापा सन्त सुरजनदास महाराज,
प्रांत मंत्री परमेश्वर जोशी,सोजत जिला अध्यक्ष सुरेश चौधरी, बजरंग दल प्रांत संयोजक विक्रम परिहार,मातृशक्ति प्रांत संयोजिका कुसुम थावानी,पाली जिला मंत्री बाबूलाल कुमावत,सह मंत्री प्रवीण सीरवी,किशन सीरवी, बाली जिला मंत्री रतन पूरी, सोजत जिला सह मंत्री मांगीलाल कुमावत,गजेंद्र सांखला,पाली जिला अध्यक्ष नरेन्द्र माछर, बाली जिला अध्यक्ष वनराम चोधरी,श्रीपाल सिंह, जगदीश सिंह,राणीदान राव, भीमराज चौधरी, आनन्दस्वरूप गुप्ता, सुरेश माली,प्रवीण सोनी, केलाश कुमावत, श्रवण भिलवारा, युवराज सिंह,विनीता तनवानी,रेखा सोलंकी,हेमा प्रजापत,याशिका थावानी सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
