दीपक शर्मा,indireporter.com
पाली,भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 35 वी पुण्यतिथि पर शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में राजीव गांधी स्मृति भवन में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर,दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धापूर्वक मनाई।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी के योगदान को याद करते हुए उनके आधुनिक भारत निर्माण, सूचना प्रौद्योगिकी एवं पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने में दिए गए योगदान के बारे में बताया ।
इस अवसवर पर जिला कांग्रेस सेवादल द्वारा कुष्ठ रोगियों को मीठा भोजन बिस्किट वित्तरीत किया गया राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल उपाध्यक्ष उदयपुर जोधपुर संभाग प्रभारी मोहन हटेला ने बताया की स्व गांधी ने हमेशा युवा शक्ति में विश्वास,आधुनिक भारत के निर्माण का संकल्प और देश को 21वीं सदी की ओर अग्रसर करने की आपकी दूरदर्शी सोच आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है |
