सुभाष कमावत,indireporter.com
खाटू श्याम तोरण द्वार हमले पर SP सीकर का त्वरित आश्वासन, स्पेशल टीम खाटू रवाना
सीकर। खाटूधाम व्यापार मंडल अध्यक्ष सोनू जोशी द्वारा तोरण द्वार पर युवक पर हुए जानलेवा हमले का वीडियो और फोटो SP सीकर प्रवीण नायक को भेजे जाने के तुरंत बाद SP ने तुरंत कड़ा एक्शन लिया।
SP सीकर प्रवीण नायक ने पीड़ित का दर्द समझा और 24 घंटे के भीतर कार्यवाही का दिया भरोसा। यह बाबा श्याम की नगरी में कानून का इकबाल कायम रखने की दिशा में बड़ा कदम है।
खाटू की जनता अब SP सीकर की कार्रवाई का इंतजार कर रही है। सभी को पूरा विश्वास है कि दोषी जल्द सलाखों के पीछे होंगे।
खाटूश्यामजी की नगरी में जानलेवा हमला, गंभीर हालत में घायल कारण कमावत को सीकर अस्पताल में किया रेफर
खाटूशम की धार्मिक नगरी में बर्बर और हिंसक वारदात का शिकार हुआ घायल युवक 27 वर्षीय करण कुमावत है, जो सीकर जिले के ही रानोली थाना क्षेत्र के अंतर्गत त्रिलोकपुरा गांव का निवासी बताया जा रहा है। आरोपियों ने करण पर लोहे के सरियों और भारी लाठियों से सिर और शरीर के अन्य संवेदनशील हिस्सों पर लगातार कई वार किए। हमले के कारण करण के सिर में गंभीर चोटें आईं और वह अत्यधिक खून बह जाने के कारण अचेत हो गया। पुलिस के सामने ही फरार हुए अपराधी।
