दीपक शर्मा, indireporter.com
पाली। तीन दिवसीय अधिक मास और धार्मिक परिक्रमा की तैयारियां पूर्ण, सवेरे 8:30 बजे सोमनाथ मंदिर से रवाना होगी । कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रदीप कछुआ ने बताया कि 50 वर्ष पूर्ण करने जा रही यह तीन दिवसीय परिक्रमा रहेगी। पहला विश्राम मानपुरा भाकरी, दूसरा कृषि मंडी हाउसिंग बोर्ड, एवं तीसरा लखोटिया उद्यान व सोमनाथ मंदिर जाकर परिक्रमा का समापन होगा ।
परिक्रमा क रास्ते में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा, स्वयं सेवी संस्थाओं की ओर से शीतल पेयजल नींबू पानी, केरी पानी, शरबत, फल फ्रूट आदि की व्यवस्था रहेगी। रात्रि विश्राम से पूर्व भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा।
रविवार की शाम को सुरजन दास महाराज ने हरि झंडी दिखाकर वाहन रैली को रवाना किया गया, जो मुख्य बाजारों से होती हुई वापस राम द्वारा पहुंची
